नई दिल्ली: देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती पर आज देश उन्हें याद कर रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी उन्हें याद किया। इस मौके पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी उनके साथ थे। ये सभी कांग्रेसी नेता इंदिरा गांधी की समाधि शक्ति स्थल पर गए। यह राजघाट के पास स्थित है।

जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के यहां 19 नवंबर,1917 को जन्मी इंदिरा को उनके दादा मोतीलाल नेहरू ने यह नाम दिया था। फिर पिता ने उनके सलोने रूप के कारण उसमें प्रियदर्शिनी भी जोड़ दिया था। इंदिरा गांधी ने लगातार तीन बार और कुल चार बार देश की बागडोर संभाली और वह देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version