Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सरकार बनते ही पिछड़ों को देंगे 27 प्रतिशत आरक्षण
    Top Story

    सरकार बनते ही पिछड़ों को देंगे 27 प्रतिशत आरक्षण

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका से सुनील
    झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि गठबंधन की सरकार बनी तो तीन महीने के अंदर पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा। हमलोगों ने झामुमो, कांग्रेस और राजद का गठबंधन बनाया है। इससे भाजपा का गठबंधन तार -तार हो गया। सोरेन शुक्रवार को दुमका में नामांकन के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

    गिरोह की तरह काम कर रहे एनडीए के घटक दल
    उन्होंने कहा कि एनडीए का घटक दल गिरोह की तरह काम कर रहा है, राज्य को लूटने के लिए अलग-अलग हो कर चुनाव लड़ रहे हैं। इसे पहचानने की जरूरत है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बयान का हवाला देते हुए कहा कि अमित शाह कहते हैं कि आजसू उनका स्वाभाविक एलाइंस है। यह गठबंधन टूटा नहीं है। फिर भी अलग-अलग चुनाव लड़कर जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है।
    सोरेन ने कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था चौपट है। राज्य में हत्या, बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। भाजपा सरकार का दावा है भयमुक्त सरकार देने का, लेकिन यह भय ग्रस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि आए दिन नक्सली घटनाएं घट रही हैं, इससे सरकार के दावे की हवा निकल रही है। कहा कि सरकार से हक मांगने पर पारा शिक्षकों और आंगनबाड़ी सेविकाओं पर लाठियां बरसती हैं। जनता इस बार मन बना चुकी है इस सरकार को उखाड़ फेंकने का।

    हेमंत सोरेन और सीता सोरेन ने किया नामांकन
    झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने दुमका से और सीता सोरेन ने जामा से नामांकन किया। हेमंत सोरेन ने अपना नामांकन पत्र निर्वाचित पदाधिकारी सह एसडीओ राकेश कुमार को सौंपा। नामांकन के दौरान हेमंत सोरेन के साथ उसके भाई बसंत सोरेन, झामुमो के महासचिव विजय सिंह और विधायक नलिन सोरेन मौजूद थे।

    नामांकन से पहले मां और पिता शिबू सोरेन से लिया आशीर्वाद
    दुमका से नामांकन दाखिल करने से पहले हेमंत सोरेन ने मां रूपी सोरेन और पिता शिबू सोरेन से रांची स्थित आवास पर आशीर्वाद लिया। बता दें कि हेमंत सोरेन बरहेट से भी चुनाव लड़ेंगे। दुमका विधानसभा से भाजपा की लुइस मरांडी ने 2014 विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन को इस सीट से हराया था।

    27 percent reservation will be given to backward people as soon as government is formed
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजीडीपी ग्रोथ रेट सितंबर में 4.5% रही
    Next Article आम अवाम की सरकार बनानी है: सुदेश
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version