रांची। जेवीएम के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी राजधनवार सीट से चुनाव लड़ेंगे। मंगलवार को जेवीएम ने नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें बाबूलाल मरांडी का नाम भी शामिल है। 2014 के विधानसभा चुनाव में बाबूलाल मरांडी ने दो सीट धनवार और गिरिडीह से चुनाव लड़ा था। इन दोनों सीटों से वे हार गये थे। इसी साल लोकसभा चुनाव में वह कोडरमा से लड़े, लेकिन जीत नहीं सके। लोकसभा चुनाव में वह विपक्ष के उम्मीदवार थे। विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ रहे हैं। इस बार धनवार सीट से बीजेपी ने पूर्व आइपीएस लक्ष्मण सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाकपा माले ने राजकुमार यादव को प्रत्याशी बनाया है। राजकुमार यादव ने सोमवार को नामांकन भी दाखिल कर दिया है। राजधनवार में 12 दिसंबर को मतदान है। चौथी सूची में बाबूलाल मरांडी के अलावा रांची विस सीट से सुनील कुमार गुप्ता को झाविमो ने प्रत्याशी घोषित किया है। साथ ही खिजरी से अंतु तिर्की को उम्मीदवार बनाया गया है।

विधानसभा प्रत्याशी
धनवार बाबूलाल मरांडी
कोडरमा रमेश हर्षधर
बरकट्ठा बटेश्वर मेहता
हजारीबाग मुन्ना सिंह
बड़कागांव दुर्गाचरण प्रसाद
सिल्ली उमेश महतो
खिजरी अंतु तिर्की
रांची सुनील कुमार गुप्ता
कांके कमलेश राम

तीन विस चुनाव में हर बार जनता ने बदला विधायक
2014 विधानसभा चुनाव में बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह और राजधनवार दोनों ही सीट से भाग्य आजमाया था, पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। राजधनवार से 2005 के विस चुनाव में भाजपा की जीत हुई थी। 2009 में यहां से झाविमो ने जीत दर्ज की और 2014 में सीपीआइ प्रत्याशी विधायक बने थे।
2014 में 73 सीटों पर झाविमो ने लड़ा था चुनाव
झाविमो ने वर्ष 2009 में 25 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से 11 सीटें पार्टी के खाते में आयी थी। वहीं, झाविमो ने 2014 झारखंड विस चुनाव में 73 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, जिसमें आठ सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज की थी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version