रांची। विपक्षी महागठबंधन पर गहरा रहे संकट के बादलों के मद्देनजर झामुमो में क्राइसिस मैनेजमेंट की कवायद शुरू हो गयी है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के से मिलने के लिए पार्टी के कई विधायक उनके आवास पहुंचे। इन विधायकों के साथ हेमंत ने करीब आधे घंटे तक बातचीत की। हालांकि पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी, लेकिन अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि हेमंत ने चुनावी रणनीति के बारे में शिबू सोरेन से भी सलाह-मशविरा किया है। सूत्रों ने बताया कि हेमंत अब तालमेल और सीट शेयरिंग पर बातचीत के लिए दिल्ली नहीं जायेंगे। सूत्रों से जानकारी मिली है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह इस मुद्दे पर बातचीत के लिए इस सप्ताह के अंत तक रांची आ सकते हैं।
Previous Articleमहागठबंधन का चैप्टर क्लोज : मरांडी
Next Article चुनाव बाद हजारीबाग लौटेंगे विवादित दारोगा मुकेश यादव
Related Posts
Add A Comment