Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गुरुजी और हेमंत ने झामुमो का किया सत्यानाश
    Top Story

    गुरुजी और हेमंत ने झामुमो का किया सत्यानाश

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 8, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अमरनाथ पाठक/अजय निराला
    हजारीबाग। विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि गुरुजी और हेमंत सोरेन ने झामुमो का सत्यानाश कर दिया है। आज देश और राज्य को सिर्फ भाजपा से आस है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ मैं भी चाहता हूं कि इस बार मांडू में कमल खिले। क्षेत्र की जनता मेरे साथ है। उनके साथ गहन मंथन और पार्टी की राष्टÑवादी विचारधारा से प्रभावित होकर ही मैंने भाजपा का दामन थामा। मांडू में दोबारा कोई जीतकर विधायक नहीं बना। इस मामले में जनता के आशीर्वाद से ही मैंने लगातार दो बार जीत हासिल कर मांडू विधानसभा में इतिहास रचा। झामुमो छोड़ भाजपा का दामन थामनेवाले मांडू विधायक जेपी भाई पटेल गुरुवार को हजारीबाग स्थित अपने आवास पर आजाद सिपाही से खास बातचीत कर रहे थे।

    सभी बूथ के मतदाता मुझे जानते हैं
    उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता मेरे साथ है और जीत का समीकरण भी मेरे पक्ष में है। मांडू विधानसभा क्षेत्र के सभी 520 बूथों पर मुझे मतदाता जानते हैं। मैंने जमीन पर काम किया है। जनता के हर सुख-दु:ख में साथ खड़ा रहा हूं। पिताजी टेकलाल महतो के समर्थक आज भी मेरे साथ हैं। हर वक्त मैं क्षेत्र भ्रमण पर रहता हूं। उस वक्त झामुमो से मेरी जीत हुई थी, जब मोदी लहर में बड़े-बड़ों के किले ढह गये थे। आज तो आजसू भी मेरे साथ है।

    मेरे पिता की लाज नहीं रखी गुरुजी ने
    एक सवाल पर उन्होंने कहा कि शुरू से ही टेकलाल बाबू को गुरुजी आगे बढ़ने देना नहीं चाहते थे, जबकि मेरे पिता और बिनोद बिहारी महतो ही झामुमो के सच्चे सिपाही थे। उन्होंने अपने बलबूते चुनाव जीतकर यह जता भी दिया था। बाबूलाल मरांडी ने गुरुजी और उनकी पत्नी रूपी सोरेन को उनके ही किले में चुनाव हरा दिया था। शिबू सोरेन को भी राज्यसभा का सांसद बनाने में टेकलाल बाबू ने ही सहयोग किया था। लेकिन गुरुजी ने उनकी भी लाज नहीं रखी। आज अगर टेकलाल बाबू होते, तो बाप-बेटे के पॉकेट की पार्टी बन चुके झामुमो को वे भी छोड़ देते।

    भाजपा के पास लक्ष्य और विजन
    पटेल ने कहा कि भाजपा राष्टÑीय पार्टी और विशाल संगठन है। उसके पास बड़ा लक्ष्य और विजन है। भाजपा की तरह सबका साथ, सबका विकास के अलावा वह सबका विश्वास के नारे के साथ चल रहे हैं। मांडू विधानसभा की जनता की तरह भाजपा का मुझपर काफी भरोसा है। हर क्षेत्र में मैंने विकास का काम किया है, फिर भी समस्याएं अनंत हैं। रोज समस्याओं से अवगत होते हैं और समाधान करते हैं। विस्थापन और कृषि के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि टेकलाल बाबू के समय से ही किसानों और विस्थापितों के हक की लड़ाई लड़कर उन्हें न्याय दिलाया गया है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। कोलडंप को खुलवाने वाले टेकलाल बाबू ही थी। कुछ वर्षों से कोल डंप के संचालक उसे पॉकेटमनी के रूप में इस्तेमाल कर गरीबों का हक मार रहे हैं। इसमें कुछ सफेदपोश भी अपना नाम चमकाने के लिए दलाली करते हैं। इसका भी जल्द निदान होगा। किसी को शोषित नहीं होने दिया जायेगा।

    Guruji and Hemant annihilated JMM
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाला बदल थामा कमल, टिकट की टिकटिक से बढ़ी धड़कन
    Next Article झाविमो में प्रत्याशियों का नाम होने लगा तय
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version