रांची। झाविमो की दो दिनी रायशुमारी बुधवार को संपन्न हो गयी। इसमें तमाम नेता प्रत्याशियों के चयन से ज्यादा एकजुट होकर मजबूती से चुनाव लड़ने पर बल देते दिखे। दरअसल झाविमो फिलहाल वेट एंड वाच की स्थिति में नजर आ रहा है। हालांकि पार्टी नेता फिलहाल इसका कुछ खुलासा नहीं कर रहे। परंतु उन्होंने इतना जरूर कहा कि वे सभी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। रायशुमारी में पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के अलावा चुनाव समिति के सभी सदस्य मौजूद थे। संगम गार्डेन में हुई इस रायशुमारी में भारी भीड़ थी।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने दोहराया कि पार्टी ने अकेले दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस बार झारखंड की जनता का मूड अलग है। इस बार का चुनाव झारखंड के साथ-साथ झाविमो का भविष्य भी तय करेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों की सूची 10 नवंबर तक जारी हो जायेगी।