रांची। झामुमो ने 41 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। यह फैसला पार्टी की कार्यसमिति की बुधवार को शिबू सोरेन के आवास पर हुई बैठक में लिया गया। फैसले की जानकारी हेमंत सोरेन ने दी। उन्होंने कहा कि पार्टी का मानना है कि भाजपा को रोकने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट होना चाहिए। झामुमो इसके लिए प्रयासरत है। झाविमो से भी बातचीत करने की कोशिश हो रही है। अब तक उससे समय नहीं मिला है। हेमंत ने कहा कि गठबंधन का स्वरूप जल्दी फाइनल हो जायेगा। उन्होंने कहा कि आठ नवंबर को पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होगी। बैठक में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन सहित पार्टी सांसद, झामुमो के 19 विधायक, पूर्व विधायक एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण मौजूद थे।
हेमंत सोरेन ने कहा कि लोग पहले सामान खरीदते थे, अब भाजपा लोगों को भी खरीदने लगी है। भाजपा में नेताओं का अभाव है, जबकि झामुमो प्रदेश की राजनीतिक नर्सरी है। यहां नेता को तैयार किया जाता है। श्री सोरेन ने कहा कि भाजपा व्यापारी वर्ग की पार्टी है।
हेमंत ने कहा कि बढ़ती महंगाई के खिलाफ झामुमो के कार्यकर्ता राज्य के सभी प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



