Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»लॉ विवि की छात्रा से गैंगरेप, 12 गिरफ्तार
    Top Story

    लॉ विवि की छात्रा से गैंगरेप, 12 गिरफ्तार

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी के बाहरी इलाके में गैंगरेप की घटना के कारण सनसनी फैल गयी है। कांके थाना क्षेत्र के रांची-पतरातू रोड स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सटी की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार देर शाम की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आयी और कार्रवाई में जुट गयी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी स्थानीय हैं।

    हथियार के बल पर दिया गया घटना को अंजाम
    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा अपने दोस्त के साथ मंगलवार की शाम संग्रामपुर गांव के समीप बस स्टॉप के पास बैठी थी। इसी दौरान मौके पर कुछ युवक आये और हथियार के बल पर लड़की को पास के ईंट भट्ठा के करीब ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस बीच पीड़िता का दोस्त किसी तरह भाग कर पहले हॉस्टल पहुंचा और वारदात की जानकारी अपने सहपाठियों को दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं का एक समूह थाना पहुंचा, जबकि दूसरा समूह छात्रा की खोजबीन करने निकला। करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद पीड़िता अपने सहपाठियों से मिली और अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी। तब तक पुलिस भी वहां पहुंची और रात को ही छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी करने में जुट गयी।

    देर रात हुई आरोपियों की गिरफ्तारी
    जानकारी के अनुसार छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बुधवार की देर रात तक छापेमारी कर 12 दुष्कर्मियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मामले में जब कांके थाना प्रभारी से बात की गयी, तो उन्होंने इस संदर्भ में कुछ बताने से इनकार कर दिया। कहा कि अभी कार्रवाई जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़िता की मेडिकल जांच भी करायी जा रही है।

    अत्यधिक चौकसी का दावा हुआ फेल
    चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा बरती जा रही अत्यधिक चौकसी का दावा इस घटना के बाद फेल हो गया है। रांची-पतरातू सड़क पर पिछले कुछ दिनों से पुलिस गश्त बढ़ायी गयी है। कई स्थानों पर चेक पोस्ट भी बनाये गये हैं। लेकिन वारदात कम नहीं हुई है।

    12 arrested Law university student gang raped
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभटके नौजवान मुख्यधारा में आयें : रघुवर
    Next Article झारखंड को नंबर वन बनायेंगे : अमित शाह
    azad sipahi desk

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version