Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भटके नौजवान मुख्यधारा में आयें : रघुवर
    Top Story

    भटके नौजवान मुख्यधारा में आयें : रघुवर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सिसई/सिमडेगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। भटके नौजवान (नक्सली) राज्य की मुख्यधारा में आयें। लेकिन यदि लोकतंत्र को चुनौती दोगे, तो उसका मुंहतोड़ जवाब शासन और पुलिस देगी। हमारा संकल्प है कि राज्य की सवा तीन करोड़ जनता अमन और चैन की जिंदगी जिये। किसी को मुखौटा ओढ़कर लेवी वसूलने के नाम पर गुंडागर्दी करने की इजाजत हमारी सरकार नहीं देगी। वह गुरुवार को सिसई और कुरडेग में आयोजित चुनावी सभाओं में बोल रहे थे।
    रघुवर ने कहा कि हमें झारखंड को विकसित राज्य बनाना है। 14 वर्षों में राजनीतिक अस्थिरता के कारण राज्य में भ्रष्टाचार और आतंक का शासन था। 2014 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर राज्य की जनता ने संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार बनायी, तो पांच वर्ष में जो काम हुए, उनकी तुलना पिछली सरकारों के कार्यों से कर लीजिये।
    रघुवर दास ने कहा कि 2014 से पहले केंद्र में यूपीए की सरकार में गुरुजी कोयला मंत्री थे और कोयला घोटाला हुआ। एक निर्दलीय को मुख्यमंत्री बनाकर झामुमो और कांग्रेस ने चार हजार करोड़ का घोटाला कर डाला। कांग्रेस और झामुमो ने गरीबों का हक लूटा है। वे आज फिर लूटने के लिए एक होकर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से वोट डालने से पहले 14 साल के दुर्दिन और पांच साल के विकास की तुलना करने की अपील की। रघुवर दास ने कहा कि आदिवासियों का सबसे अधिक शोषण झारखंड मुक्ति मोर्चा ने किया है।
    रघुवर दास ने कहा कि पिछले पांच साल में झारखंड ने नयी अंगड़ाई ली है। विकास, स्थिर सरकार, जीरो भ्रष्टाचार को अनुभव किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा से सावधान रहियेगा। ये फिर झूठे वादे कर रहे हैं। झारखंड को लूटने का प्लान बना रहे हैं।

    Wandering youth come into the mainstream: Raghuvar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोयला तस्करों से पैसा वसूलता है दारोगा
    Next Article लॉ विवि की छात्रा से गैंगरेप, 12 गिरफ्तार
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल

      June 3, 2025

      शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

      June 3, 2025

      कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version