Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»छत्तीसगढ़ के नक्सली घुसे झारखंड में
    Top Story

    छत्तीसगढ़ के नक्सली घुसे झारखंड में

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 25, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड पुलिस के लिए पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के नक्सली परेशानी पैदा कर रहे हैं। भारी संख्या में छत्तीसगढ़ के नक्सली झारखंड पहुंचे हैं और अलग-अलग इलाकों में बंटकर विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। यही वजह है कि अब पुलिस के लिए प्रथम चरण की 13 सीटों पर होने वाले मतदान को निष्पक्ष कराना बड़ी चुनौती बन गयी है। पुलिस के खुफियातंत्र को इसकी भनक तक नहीं लगी कि पड़ोसी राज्य में बैठे नक्सली झारखंड चुनाव को हिंसक बनाने की तैयारी में हैं।
    रणनीति के तहत क्रमवार नक्सलियों की खेप झारखंड में घुस आयी है। यही नक्सली जगह-जगह यहां सक्रिय नक्सलियों से मिलकर वोट बहिष्कार का पर्चा जारी कर रहे हैं। ग्रामीणों को वोट नहीं डालने की धमकी दे रहे हैं। हिंसक घटनाओं को भी अंजाम दे रहे हैं। झारखंड पुलिस का एक तबका यह मान बैठा था कि इस राज्य से नक्सलियों का सफाया कर दिया गया है। जो कुछ बचे भी हैं वे भारी पुलिस बल के सामने कुछ करने की स्थिति में नहीं हैं। शुक्रवार और शनिवार को पलामू, लातेहार में नक्सलियों ने जिस तरह से अपनी उपस्थिति दर्ज करायी, वह पूरे पुलिस प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है। इसका असर यह पड़ा कि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को यह सलाह दी जा रही है कि वह अति उग्रवादग्रस्त इलाकों में चुनाव प्रचार के लिए न जायें।
    प्रथम चरण में जिन विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है, उसमें 30 नवंबर को चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर में वोट डाले जायेंगे। ये सभी सीटें घोर उग्रवादग्रस्त हैं। इन इलाकों में सीआरपीएफ, बीएसएफ और जिला बल के जवान तैनात कर दिये गये हैं। इन्हें निर्देश दिया गया है कि वह इलाकों में गस्त लगायें। चंदवा की घटना से सबक लेने को भी कहा गया है।
    प्रत्याशियों को निर्देश दिया गया है कि वे भीड़ में न जायें। अगर कोई अपरिचित उनके नजदीक आता है तो बिना सोचे समझे उनसे न मिलें। जिस इलाकों में जायें वहां का स्थानीय व्यक्ति हर हाल में रहे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव लोहरदगा से चुनाव लड़ रहे हैं। शनिवार को उन्हें पेशरार जाना था। प्रशासन ने उन्हें वहां जाने की अनुमति नहीं दी। भाजपा प्रत्याशी सुखदेव भगत, आजसू की नीरू शांति भगत को भी यही सलाह दी गयी है। यही हाल गुमला, लातेहार और दूसरी जगहों की भी है।

    Naxalites enter Chhattisgarh in Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपक्ष और विपक्ष के लिए वाटरलू बना पलामू
    Next Article महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण : RJD
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version