Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ऑड-ईवन पहला दिन: ट्रैफिक घटा, 271 चालान
    Top Story

    ऑड-ईवन पहला दिन: ट्रैफिक घटा, 271 चालान

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: दिल्ली की सड़कों पर ऑड-ईवन का असर सोमवार को साफ नजर आया। पहले दिन गाड़ियां आम दिनों जितनी नजर नहीं आईं। कमोबेश ट्रैफिक स्मूद तरीके से चलता नजर आया। जिन रास्तों और चौराहों पर पीक आवर्स के दौरान लंबा जाम लगा रहता है, वहां भी हालात बदले हुए नजर आए। लोग ऑड-ईवन नियम का पालन करते नजर आए और जिन लोगों के चालान कटे, उनमें भी ज्यादातर एनसीआर या बाहर के थे। पहले दिन ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटने की बजाय लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। पुलिसवालों ने नियम का उल्लंघन करने वालों को हिदायत देकर छोड़ भी दिया। कमोबेश ऑड-ईवन के पहले दिन दिल्ली की सड़कों पर प्राइवेट गाड़ियां कम उतरीं और बस, ऑटो और पीली नंबर प्लेट वाली टैक्सियां ही ज्यादा नजर आईं।

    ऑड-ईवन के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 200 जगहों पर विशेष टीमें तैनात की थीं, जिन्होंने सुबह से ही रूल तोड़ने वालों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। दिल्ली सरकार ने ट्रैफिक पुलिस को रूल तोड़ने वालों के 4 हजार रुपये के चालान काटकर जुर्माना ऑन स्पॉट भी वसूल करने की इजाजत दी है, ऐसे में कुछ लोग मौके पर ही जुर्माना भरते भी नजर आए। मगर, ज्यादातर लोगों ने कोर्ट का ही चालान कटवाया। ऐसे लोगों का डीएल या गाड़ी का कोई एक दस्तावेज पुलिस ने जब्त कर लिया।

    कटे 271 चालान
    दिल्ली में ऑड-ईवन योजना के पहले दिन नियमों के उल्लंघन के मामले में 271 चालान किए गए। आंकड़ों के मुताबिक जहां ट्रैफिक पुलिस ने 233 चालान किए, वहीं ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की टीमों ने पूरे दिन में 19 चालान किए। रेवेन्यू डिपार्टमेंट की टीमों ने 19 चालान किए। वहीं ऑड-ईवन के पहले दिन 6,173 बसें सड़कों पर उतरी, जिनमें से डीटीसी की 3,681 बसें और क्लस्टर की 1,849 बसें शामिल हैं। प्राइवेट बस ऑपरेटर्स की भी 643 बसें पहले दिन सड़कों पर उतरी। आने वाले दिनों में प्राइवेट बसों की संख्या में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। पहले दिन ट्रैफिक और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की 200-200 टीमें सड़कों पर थी और 65 टीमें रेवेन्यू डिपार्टमेंट की सड़कों पर मौजूद रही।

    271 Challans Odd-Even Day 1: Traffic Decreased
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऑस्ट्रेलिया, वियतनाम के PM से मिले मोदी
    Next Article महाराष्ट्रः निर्दलीय विधायक राजेंद्र पाटिल ने शिवसेना को समर्थन देने की ऐलान किया
    azad sipahi desk

      Related Posts

      एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

      June 13, 2025

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version