Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»धुआंधार चुनावी बमबारी शुरू
    Top Story

    धुआंधार चुनावी बमबारी शुरू

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 24, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पांकी/पलामू/कुंदा/चतरा। विधानसभा चुनाव में 65 प्लस का लक्ष्य हासिल करने के लिए अपना सर्वस्व झोंक चुके मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को पांकी और कुंदा में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने झामुमो और कांग्रेस को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि झामुमो ने दो करोड़ रुपये में झारखंड की अस्मिता का सौदा किया। आज यह पार्टी झारखंड को खरीदनेवाली कांग्रेस और इस सौदे में बिचौलिये की भूमिका निभानेवाले राजद के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। रघुवर दास ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने समाज के सभी वर्गों तक विकास की किरण पहुंचायी। स्थानीय नीति भाजपा की वर्तमान सरकार ने परिभाषित कर पांच साल में 31 हजार शिक्षकों, 13 हजार पुलिसकर्मियों, 1200 दारोगा, 35 साल बाद वनरक्षकों की नियुक्ति समेत अन्य को सरकारी नौकरी दी। 90 प्रतिशत से अधिक स्थानीय लोगों को नियुक्त किया है। झामुमो ने स्थानीय नीति परिभाषित नहीं की, बल्कि यहां के बालू को बेचने का काम किया। उस पार्टी की यही परंपरा रही है। जब-जब सत्ता में आती है, सिर्फ मुद्रा जुटाने में जुट जाती है।

    भाजपा ने झारखंड को हमेशा ठगा है: हेमंत
    बालूमाथ। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने भाजपा पर झारखंड को ठगने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अब इस पार्टी को सत्ता से हटाने का समय आ गया है। उन्होंने शनिवार को यहां चुनावी सभा में लोगों से झामुमो-कांग्रेस-राजद के पक्ष में वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव झारखंड का भविष्य तय करेगा। उन्होंने कहा कि झामुमो की सरकार बनने पर लोगों को तीन लाख रुपये वाला सर्व सुविधा युक्त आवास दिया जाएगा।

    भाजपा नहीं, झाविमो करेगा विकास : बाबूलाल
    लोहरदगा। झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को कुड़ू में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड की जनता को सपने दिखाकर छलने का काम किया है। पूरे राज्य में हाहाकार मचा हुआ है। भाजपा सरकार ने सारे कायदे कानून को ताक पर रखकर जनता का शोषण किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड विकास मोर्चा ही झारखंड का विकास कर सकता है, क्योंकि इस पार्टी ने सत्ता हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि विकास के सपने देखे हैं।

    हम देंगे पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण : सुदेश
    हुसैनाबाद। आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने शनिवार को तीन चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इनमें उन्होंने आजसू प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि आजसू पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देगी। उन्होंने कहा कि केला का बागान हर हाल में सजेगा। यहां की जनता द्वारा दिया गया आशीर्वाद सूद सहित वापस करेंगे। यहां की जनता के हर सुख-दुख में साथ देने की जवाबदेही आजसू की है। उन्होंने कहा कि सभी दल लेते हैं, लेकिन मेरा दल दिल देने का काम करता है।

    जमशेदपुर में भिड़े रघुवर-सरयू समर्थक
    जमशेदपुर। रघुवर नगर में शनिवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास और सरयू राय के समर्थक भिड़ गये। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले सरयू राय को बर्मा माइंस में विरोध का सामना करना पड़ा। रघुवर नगर में चुनावी प्रभार के दौरान रघुवर समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए सरयू राय का जमकर विरोध किया और उन्हें घेर लिया।

    Smog Electoral bombing begins
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘बेर-बेर’ चुनाव लड़कर ‘कुबेर’ हो जाते हैं झारखंड के नेता
    Next Article चुनाव से पहले अचानक नक्सली हुए सक्रिय
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version