Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»26/11 मुंबई हमले की बरसीः दुनियाभर में Pak के खिलाफ उठी आवाज, US-कनाडा में प्रदर्शन
    Top Story

    26/11 मुंबई हमले की बरसीः दुनियाभर में Pak के खिलाफ उठी आवाज, US-कनाडा में प्रदर्शन

    sonu kumarBy sonu kumarNovember 28, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई हमले की बरसी पर भारत में ही नहीं अमेरिका, कनाडा व जापान सहित कई मुल्कों में भी पाकिस्तान व आतंकवाद के विरोध में प्रदर्शन किए गए। हिंदू फोरम कनाडा के सदस्यों ने 2008 में मुंबई पर पाकिस्तान के आतंकवादी हमले के खिलाफ ग्रेटर टोरंटो क्षेत्रों के कई शहरों में एक एलईडी ट्रक विज्ञापन अभियान का आयोजन किया। तीन तरफ बिलबोर्ड वाले एक ट्रक ने कनाडा के सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत ओन्टेरियो के विधान सभा से अपना अभियान शुरू किया। बिलबोर्ड्स पर #MumbaiNov26 #PakistaniTerror #CanadiansAwaitJustice जैसे स्लोगन लिखे गए थे ।

    मुंबई हमले में दो कनाडाई भी मारे गए और कई घायल हो गए थे । हिंदू फोरम कनाडा ने विधान सभा से मांग की कि वह कनाडा के पीड़ितों के साथ-साथ सभी पीड़ितों के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाए । हज़ारों कनाडाई लोगों ने हिंदू फोरम कनाडा की स्लाइड्स को संदेश को देखा मुंबई आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के लिए न्याय की मांग की। अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रंधीर जैसवाल ने कहा है कि पाकिस्तान को मुंबई हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनाइन ने पेरिस में मुंबई हमले में मरने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि फ्रांस और भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक साथ हैं।

    इसराईल में मुंबई हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। यूरोपियन सांसदों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में साथ देने का वादा किया है। उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर मुंबई हमले के विरोध में अमेरिका और जापान में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन हुए। वाशिंगटन में भारतीय-अमेरिकन नागरिकों ने कैपीटोल हिल पर पाकिस्तान के खिलाफ जबर्दस्त प्रदर्शन किया। यहां लोगों के हाथों में पाक के खिलाफ बैनर-पोस्टर थे। यहां के भारतीयों ने उम्मीद जताई कि अमेरिका का नया प्रशासन आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान पर लगाम लगाएगा।

    टोक्यो में भारतीय प्रवासियों और अन्य समुदायों के लोगों ने पाकिस्तानी दूतावास के बाहर प्रभावी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाक के खिलाफ नारेबाजी की और हमले के दोषियों को अभी तक सजा न देने पर विरोध जताया। बता दें कि मुंबई में 2008 के इस्लामी आतंकवादी हमले में 160 से अधिक लोग मारे गए। भारत ने हमलों के लिए पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) समूह के उग्रवादियों को जिम्मेदार ठहराया। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने लश्कर की स्थापना करने वाले हाफिज सईद को हमले का मास्टरमाइंड बताया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तराखंड: शहीद सूबेदार स्वतंत्र सिंह का पार्थिव शरीर लैंसडौन पहुंचा, दी गई श्रद्धांजलि
    Next Article राजनीतिक ढलान का संकेत है नीतीश का गुस्सा
    sonu kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version