Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»एलओसी पार करने वाले जिंदा वापस नहीं लौटेंगे: ​नरवणे
    Breaking News

    एलओसी पार करने वाले जिंदा वापस नहीं लौटेंगे: ​नरवणे

    sonu kumarBy sonu kumarNovember 20, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    ​सेना प्रमुख जनरल मनोज ​​मुकुंद ​​नरवणे​ ने ​जम्मू-कश्मीर के नगरोटा इलाके में गुरुवार सुबह ​मुठभेड़ में पाकिस्तान की सीमा से घुसपैठ करने वाले चार आतंकियों को मार​ गिराने पर सेना और पुलिस के ऑपरेशन को सराहा है।​ उन्होंने पाकिस्तान से आने वाले आतंकियों को साफ चेतावनी दी है​ कि लाइन ऑफ कंट्रोल (​एलओसी​) पार कर​के भारत में घुसपैठ की कोशिश करने वाले आतंकवादी जिंदा नहीं बचेंगे​​।
    जम्मू जिले के नगरोटा इलाके में ​गुरुवार तड़के ​​चावल की बोरियों से लदे ट्रक में​ चार आतंकवादी सवार होकर कश्मीर ​घाटी में अशांति फैलाने के इरादे से ​​दाखिल हुए थे​​।​ ​खुफिया रिपोर्ट मिलने पर ​सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बन टोल प्लाजा के पास ​​सुबह 5 बजे के करीब​ ​एक नाका लगाया। आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर निकलने की फिराक में थे। ​गाड़ियों की चेकिंग के दौरान आतंकवादियों के एक ग्रुप ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।​
    आतंकियों ने ट्रक में बैठकर ही सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने उस ट्रक को ही उड़ा डाला। इसके बाद आतंकवादी पास में जंगल की तरफ भागने लगे।​ ​इससे पहले कि वे किसी खौफनाक वारदात को अंजाम दे​ पाते कि सेना ​और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में चारों आतंकियों को मार गिराया​ गया​। ​​इस मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर के दो ​एसओजी भी ​घायल हुए।​ ​आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है।​
    ​दरअसल आतंकियों को कश्मीर ले जाने वाले इस ट्रक की मूवमेंट लखनपुर में नौ ​नवम्बर को दर्ज हुई थी, जिसमें यह प्रदेश से बाहर सुबह साढ़े दस बजे रवाना हुआ था। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और रिकॉर्ड जांचने के बाद भी इस ट्रक के लखनपुर के रास्ते प्रदेश में वापस लौटने का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद यह ट्रक किसी माइनर पोस्ट से वापस प्रदेश में दाखिल हुआ। इससे पहले ​​यही ट्रक एक ​नवम्बर को सुबह आठ बजकर 51 मिनट पर लखनपुर के रास्ते प्रदेश में दाखिल हुआ था।
    प्रदेश सरकार की ओर से अंतरराज्यीय रूटों पर प्रतिबंध के बावजूद इस ट्रक को यदि किसी माइनर पोस्ट से निकाला गया है तो इसे भी सुरक्षा में एक बड़ी चूक के रूप में देखा जा सकता है। ​कोरोना महामारी के चलते प्रदेश के अंतरराज्यीय रूटों में से मात्र अटल सेतु और लखनपुर को वाहनों के आवागमन के लिए खोला गया है।​ ​जिस ट्रक से आतंकी कश्मीर जा रहे थे उस ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर कश्मीर का ही था। साथ ही यह भी पता चला है कि यह नंबर प्लेट फर्जी थी। असलियत में यह नंबर महिंद्र की पिकअप का था। आतंकियों के नेटवर्क को खंगालने के लिए कश्मीर में कुछ जगहों पर भी कार्रवाई की गई है।
     ​​
    सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने ​​चावल की बोरियों से लदे ट्रक में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए सुरक्षा बलों की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि सेना, जम्मू​-कश्मीर पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों के बीच बेहतर तालमेल रहा। उन्होंने कहा​ कि इससे बहुत स्पष्ट ​सन्देश ​है कि ​सीमा पार से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश ​करने वालों को इसी तरीके से निपटाया जाएगा।​ ​​
    पूर्व सेनाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने नगरोटा मुठभेड़ को लेकर सेना के जज्बे की तारीफ की और आतंकियों को लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि जब भी घाटी में लोकतंत्र का पर्व मनाया जाता है, ये आतंकी वहां दहशत फैलाने की कोशिश करने लगते हैं। उन्होंने ​​जम्मू-कश्मीर की जनता से ऐसी घटनाओं का खुलकर विरोध करने की अपील की।​ ​
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएचएएल को वायुसेना ने दिया 15 ​​एलसीएच का ऑर्डर
    Next Article अमिताभ बच्चन ने दी छठ पूजा की शुभकामनाएं, लेकिन इस गलती के चलते करना पड़ा ट्रोलस का सामना
    sonu kumar

      Related Posts

      अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा

      June 19, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे

      June 19, 2025

      जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version