रांची। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि पत्रकारों के ऊपर समाज की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। पत्रकारों को अपने समाचारपत्र, पत्रिका, मीडिया संस्थानों, ब्लॉग के माध्यम से अच्छी और ज्ञानवर्धक बातें समाज को बतानी चाहिए। उन्हें सदा निष्पक्ष पत्रकारिता करनी चाहिए। मीडिया को लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ कहा गया है। इसलिए उन्हें सदा समाज की सजग प्रहरी की भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। जनता को जागरूक करना और भ्रम दूर करना, यह अच्छी पत्रकारिता का गुण है। समाज में कई तरह की भ्रांतियां फैली रहती हैं। इन भ्रांतियों को दूर करने की जिम्मेदारी हमारे मीडिया जगत एवं पत्रकारों की है। राज्यपाल शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन राज्यों से प्रकाशित होनेवाली मासिक हिंदी समाचार पत्रिका ‘माई स्टेट’ का विमोचन कर रहीं थीं। राज्यपाल ने समाचार पत्रिका के संपादक मंडल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पत्रिका निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुए अपने अच्छे-अच्छे विचारों और आलेखों से समाज का सजग प्रहरी बनें, पथ-प्रदर्शक बने। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झारखंड संपादक चंदन मिश्र और बिहार के संपादक कृपाशंकर सिंह आदि जुड़े थे।
सजग प्रहरी की भूमिका का निर्वहन करें पत्रकार : राज्यपाल
Previous Articleक्यों कतरा जा रहा पिंजरे में बंद तोते का पर!
Next Article स्टे नहीं, फैसले के दायरे में रहेगी प्रक्रिया
Related Posts
Add A Comment