रांची। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर झारखंड पुलिस की ओर से रविवार को अलंकरण दिवस समारोह मनाया गया। इसमें बेहतर काम करने वाले 80 पुलिसकर्मी और अधिकारी को सम्मानित किया गया। डोरंडा के जैप वन ग्राउंड में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पुलिस परेड का निरीक्षण किया।
इसके बाद विशिष्ट सेवा सराहनीय सेवा और वीरता पदक के लिए चयनित पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इसमें विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक से तीन पुलिस पदाधिकारी को नवाजा गया। इनमें साकेत कुमार सिंह आइजी अभियान, जमादार छत्रजीत लीबू और हवलदार लाल बहादुर आले शामिल हैं। वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक में 47 पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया। इनमें आइपीएस अधिकारी नाथू सिंह मीना शामिल हैं। पुलिस सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक में डीआइजी रांची सहित 30 पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं।
ये हुए सम्मानित : अलंकरण दिवस पर विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक से आइजी साकेत सिंह समेत हवलदार क्षत्रजीत लिंबू और हवलदार लाल बहादुर आले सम्मानित किये गये। वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक से 47 पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी सम्मानित किये गये। जबकि पुलिस सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक में डीआइजी रांची अखिलेश झा सहित 30 पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी सम्मानित हुए। इनमें एसएसपी जमशेदपुर एम तमिल वाणन, अनुदीप सिंह, शंभू कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले 5 पुलिस पदाधिकारी भी सम्मानित हुए हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



