रांची। नक्सली प्रशांत बोस और मिसिर बेसरा पर पहले से घोषित एक करोड़ के इनाम की राशि बनी रहेगी। इनके बारे में जो भी सूचना देगा, उसे यह राशि दी जायेगी। इसके अलावा असीम मंडल उर्फ आकाश, अनल दा उर्फ पतिराम मरांडी पर पहले से घोषित एक-एक करोड़ की राशि को घटा कर 25-25 लाख कर दिया गया है। गृह विभाग के इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंजूरी दी।
बता दें कि वर्तमान समय में 279 नक्सलियों के खिलाफ पुरस्कार घोषित है। इस तरह फिलहाल झारखंड में 173 नक्सलियों के विरुद्ध पुरस्कार घोषणा प्रभावी है।
इनाम की घोषणा दो वर्ष तक वैध
नक्सलियों के खिलाफ पुरस्कार की घोषणा दो साल तक वैध होगी। वहीं, पांच लाख रुपये तक पुरस्कार उद्घोषित करने का अधिकार पुलिस महानिदेशक को है, जबकि पुलिस अधीक्षक दो लाख रुपये तक पुरस्कार की उद्घोषणा कर सकते हैं। इससे ऊपर की पुरस्कार राशि की घोषणा के लिए राज्य सरकार सक्षम है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version