Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मुक्त करायी गयी नाबालिग बच्चियों को हर माह दो हजार देंगे : हेमंत
    Jharkhand Top News

    मुक्त करायी गयी नाबालिग बच्चियों को हर माह दो हजार देंगे : हेमंत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि महिला सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकता है। राज्य में कुछ लोग मानव तस्करी से जुड़े हैं। वे गरीब बच्चों को बहला-फुसला कर महानगरों में ले जाते हैं। हम झारखंड की बच्चियों को हुनरमंद बनाकर मजबूत करना चाहते हैं, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ा होकर राज्य और समाज की सेवा कर सकें। मुख्यमंत्री शनिवार को अपने आवास में दिल्ली से रेस्क्यू कराकर लायी गयीं 42 बच्चियों से बातचीत कर रहे थे। इन बच्चियों के साथ दो लड़कों को भी छुड़ाकर लाया गया है। मुख्यमंत्री ने खुद को इन बच्चियों का बड़ा भाई बताते हुए घोषणा की कि बालिग होने तक सभी बच्चियों को सरकार प्रतिमाह दो हजार रुपये गुजारा भत्ता के रूप में देगी। जो बहनें बालिग हैं, उन्हें हुनरमंद बना कर रोजगार से जोड़ा जायेगा। हेमंत सोरेन ने कहा कि जो बच्चियां पढ़ना चाहती हैं, उनकी पढ़ाई की व्यवस्था सरकार करेगी।
    बच्चे की पढ़ाई का खर्च उठायेंगे सीएम और सांसद
    सीएम और राजमहल के सांसद विजय हांसदा ने एक बच्चे की पढ़ाई का खर्च वहन करने की जिम्मेवारी ली। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि एक बच्चा पढ़ाई में काफी होशियार है। इस पर उन्होंने उस बच्चे की पढ़ाई का जिम्मा उठाने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि बच्चा जब तक और जहां भी पढ़ना चाहे, वह और सांसद विजय हांसदा उसकी पढ़ाई का खर्च वहन करेंगे।
    बच्चियों ने कहा, पढ़ना चाहती हैं
    मुलाकात के दौरान बच्चियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि वे अब वापस घर नहीं जाना चाहती हैं। घर जायेंगे, तब गरीबी और नक्सली उनका शोषण करेंगे। बाहर रहेंगे, तब तस्कर। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आपका भाई सरकार चला रहा है। आपका पूरा ख्याल रखा जायेगा।
    44 बच्चों को एयरलिफ्ट कर लाया गया है
    बता दें कि राज्य के अलग-अलग जिलों से तस्करी कर दिल्ली-एनसीआर में बेचे गए 66 बच्चों को विभिन्न तस्करों से मुक्त कराया गया था। ये बच्चे पिछले एक साल से ज्यादा समय से दिल्ली के विभिन्न बालगृह में रह रहे थे। राज्य सरकार की मदद से फिलहाल 44 बच्चों को दिल्ली से एयरलिफ्ट कर झारखंड लाया गया है। सरकार अब इन बच्चों की काउंसिलिंग कर इनकी इच्छा के मुताबिक इन्हें शिक्षा देने, घर पहुंचाने और रोजगार से जोड़ने का काम करेगी।

    They will give two thousand to the freed minor girls every month: Hemant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक क्विंटल धान पर 182 रुपये बोनस
    Next Article ड्रग्स कनेक्शन:अर्जुन रामपाल के घर NCB का छापा
    azad sipahi desk

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version