रांची। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। मंगलवार को कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा एक जीवंत संगठन है। इसलिए इसकी सबसे निचले इकाई बूथ को भी जीवंत बनाने की आवश्यकता है। तय कार्यक्रम को बूथ स्तर तक ले जाने की आवश्यकता है। जनसंघ से लेकर भाजपा तक कि 70 वर्ष की यात्रा में हमसे अपने नीति- सिद्धान्तों के साथ कभी समझौता नही किया। हर कार्यकर्ता का पद, लक्ष्य और कार्यपद्धति निर्धारित है। हम व्यक्ति नही सामूहिक नेतृत्व पर विश्वास करते है। लोकतंत्र का उदाहरण भाजपा जैसे दल में ही देखने को मिलती है, अन्य दलों में नही। स्वतंत्रता के 70 वर्ष बाद मोदी के नेतृत्व में भारत का स्वाभिमान फिर से जाग चुका है।
भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। नया भारत के निर्माण में कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है। केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना कार्यकर्ताओ का दायित्व होना चाहिए। संगठन में टीम स्प्रिट के साथ कार्य करना है। सभी कार्यकर्ताओं का एक लक्षय, समान आकांक्षा, समान आशा होनी चाहिए। भारत को शक्तिशाली बनाने के लिए सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है। पार्टी का पन्ना प्रमुख से लेकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के नेता का समान जिम्मेदारी सुनिश्चित है। उन्होंने कार्यकर्ताओ्ं से कहा कि कार्यकर्ता अपने आप को विश्लेषण कीजिये कि पहले और अब में कितना फ़र्क़ आया है। अपनी स्ट्रेंथ और वीकनेस को समझने की आवश्यता है।
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार के दोनों हाथ भ्रष्टाचार में संलिप्त है। जहां एक ओर मोदी सरकार डीबीटी के माध्यम से सहयोग राशि लाभुकों के खाता में ट्रांसफर कर रही है। वहीं दूसरी ओर टेंडर में कमिशन के चक्कर मे घटिया स्तर की धोती साड़ी, कंबल वितरण कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की पुलिस प्रशासन सरकार की टूल्स के रूप में कार्य कर रही है। सत्ता में बैठे हुए लोगों को कमिसन पहुचाने के चक्कर मे सरकारी तंत्र लॉ एंड आर्डर छोड़कर वसूली में लगी हुई है।