Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दीन दयाल उपाध्याय नगर रेलवे यार्ड में कंटेनर मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे
    Breaking News

    दीन दयाल उपाध्याय नगर रेलवे यार्ड में कंटेनर मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -रेलवे के अफसर और दुर्घटना राहत यान के कर्मचारी राहत कार्य मे जुटे,संयोग रहा नहीं हुई जनहानि

    चंदौली। पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)- नई दिल्ली हावड़ा रूट पर रेलवे यार्ड के समीप बुधवार को मालगाड़ी के छह डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। संयोग ही रहा कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया। रूट पर ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गई। हादसे की जानकारी पाते ही रेल अफसर मौके पर पहुंच गये। रेल प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य शुरू करवाने के साथ कुछ ट्रेनों के मार्ग को डायवर्ट कर दिया। रेलवे की तकनीकी टीम ट्रैक को क्लियर करने के कार्य में जुट गई है।

    दिल्ली की ओर से डीडीयू जंक्शन को आ रही कंटेनर मालगाड़ी जैसे ही सुबह “के ब्लॉक” को पार कर “न्यू वेस्ट केबिन” के करीब पहुंची, उसके छह डिब्बे अचानक एक के बाद एक करके पटरी से उतर गए। जिसमें कुछ डिब्बे पलटकर ट्रैक के किनारे गड्ढे की तरफ चले गए। अलसुबह हुए हादसे के चलते दिल्ली हावड़ा रूट के डाउन लाइन पर परिचालन ठप हो गया। रेलवे सूत्रों की मानें तो परिचालन सामान्य होने में छह घंटे से ज्यादा वक्त लग सकता है। मौके पर रेलवे सुरक्षा बल, रेलवे के अफसर, अलीनगर थाने की पुलिस व दुर्घटना राहत यान के कर्मचारी राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

    हादसे के बाद जिन ट्रेनों का मार्ग डायवर्ट किया गया है। उनमें 02872-मगध एक्सप्रेस, 02802 पुरूषोत्तम एक्सप्रेस, 05956 दिल्ली कामाख्या एक्सप्रेस, 02350 न्यू दिल्ली गोंडा एक्सप्रेस, 09483 अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस, 03260 सीएसएमटी-पटना एक्सप्रेस, 01664 न्यू दिल्ली पटना-पूजा एक्सप्रेस है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तराखंड के सीएम धामी आज जाएंगे लखनऊ, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
    Next Article भारत के लिए लोकतंत्र केवल व्यवस्था नहीं बल्कि स्वभाव और सहज प्रकृति है : प्रधानमंत्री मोदी
    azad sipahi

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी का आरोप : असम के सीएम को फंसाने की रची गयी थी साजिश, जल्द करेंगे खुलासा

      August 9, 2025

      चुनाव आयोग ने 334 गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का पंजीकरण किया रद्द

      August 9, 2025

      महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं

      August 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी का आरोप : असम के सीएम को फंसाने की रची गयी थी साजिश, जल्द करेंगे खुलासा
      • डीपीएल 2025: पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 10 रन से हराया
      • नवाज की धमाकेदार पारी से पाकिस्तान ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया
      • सुशांत सिंह राजपूत के लिए बहन श्वेता का दिल छूने वाला पोस्ट
      • डीएम ने ईवीएम वेयर हाउस का किया बाह्य निरीक्षण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version