Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में सहयोग करेगी सरकार : हेमंत
    Breaking News

    संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में सहयोग करेगी सरकार : हेमंत

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 20, 2021Updated:November 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सीएम लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ में आयोजित 21वें अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन में हुए शामिल

    आजाद सिपाही संवाददाता
    लुगुबुरु (ललपनिया/बोकारो)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरना आदिवासियों के लिए ललपनिया स्थित लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ सदियों से संथाली आस्था, गौरवशाली अतीत, परंपरा, श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक रहा है। हर साल कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहां आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन में ना सिर्फ झारखंड बल्कि देश विदेश से श्रद्धालु आते हैं और विशेष अनुष्ठान में शामिल होते हैं। कोरोना महामारी के कारण यहां पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ पूजन अनुष्ठान आयोजित हुआ। आगे भी यह गौरवशाली परंपरा बनी रहे, इसके संरक्षण में सरकार पूरा सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ में आयोजित 21वें अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने धर्मपत्नी कल्पना सोरेन और पुत्रों के साथ पूरे विधि विधान और पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र और परसिंपत्ति का भी वितरण किया।

    सरकार हर तबके का रख रही ध्यान
    मुख्यमंत्री ने कहां कि हमारी सरकार यहां के सभी वर्ग और तबके के लोगों की आकांक्षाओं और उनकी गतिविधियों को प्राथमिकता में रखकर कार्य योजना बना रही है। उसे धरातल पर लागू करने का काम भी किया जा रहा है। हेमंत ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती तथा राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 15 नवंबर से आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया गया है । इस कार्यक्रम के तहत 28 दिसंबर तक आपकी समस्याओं के निष्पादन तथा सरकार की योजनाओं का लाभ आपको दिलाने के लिए सरकार आपके द्वार पर आ रही है। सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि शिविरों के माध्यम से लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें।

    रोजगार सृजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
    मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस वर्ष को नियुक्ति वर्ष घोषित किया गया है और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जा रही है। स्वरोजगार को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गरीबी की वजह से खासकर आदिवासी महिलाएं हड़िया-दारु बेचने को मजबूर हैं। ऐसी महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका से जोड़ने के लिए फूलो झानो आशीर्वाद योजना शुरू की गयी है। उन्होंने सरकार द्वारा शुरू की गयी सार्वभौमिक पेंशन योजना से भी लोगों को अवगत कराया। महिला समूह को बढ़ावा देने के लिए उठाये गये कदम के बारे में बताया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रेम प्रसंग में युवती की घर में घुसकर हत्या, हत्यारे ने खुद को भी मारी गोली, दोनों की मौत
    Next Article करियर की शुरुआत इससे बेहतर नहीं हो सकती थी
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में अनुसूचित जाति को दबाया जा रहा है : बाउरी

      August 2, 2025

      विज्ञान की प्रगति और शोध ही देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : कुलपति

      August 2, 2025

      झारखंड राज्य छात्र संघ ने विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन,जेपीएससी की अनियमितताओं पर जताई नाराजगी

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      • हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
      • राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
      • बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version