Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»गुजरात के मैदान में सब कुछ झोंक रही है भाजपा
    विशेष

    गुजरात के मैदान में सब कुछ झोंक रही है भाजपा

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 18, 2022No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • पीएम मोदी और अमित शाह ने संभाला मोर्चा : भीतरघात की आशंका से पार्टी ने बदला चुनाव लड़ने का मॉडल

    गुजरात चुनाव में भाजपा को वैसे तो लगभग अपराजेय माना जा रहा है, लेकिन एक हकीकत यह भी है कि वह विपक्षियों से ज्यादा भीतरघात से परेशान है। भाजपा ने बड़े पैमाने पर विधायकों के टिकट काटे हैं और इसके चलते कुछ नेता बागी हो गये हैं। कई ताकतवर विधायकों ने पार्टी बदली है, तो कई ऐसे भी नेता हैं, जो भाजपा में रहते हुए भी खिलाफ दिख रहे हैं। ऐसे हालात में कांग्रेस को अपने लिए जरूर एक उम्मीद नजर आ रही है। आमतौर पर कांग्रेस इस तरह की बगावत का सामना करती रही है, लेकिन गुजरात भाजपा में ऐसा पहली बार हो रहा है। इसलिए गुजरात में भाजपा का चेहरा पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। उसने न केवल अपनी रणनीति में बदलाव किया है, बल्कि बूथ मैनेजमेंट पर भी बारीक नजर रखी जा रही है। पार्टी ने 27 साल की एंटी इनकमबैंसी से निपटने के लिए ये फेरबदल किये हैं। पार्टी नेतृत्व को लगता है कि दूसरे दलों से आने वाले नेताओं के साथ एक जनाधार भी आता है, जिसके भाजपा के सपोर्ट बेस के साथ मिल जाने पर जीत पक्की हो जाती है। हालांकि अब यह दांव भी गलत साबित हो रहा है, क्योंकि नेता और कार्यकर्ता टिकट बाहरी को देने के फैसले को चुपचाप स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। कई मामलों में तो सीधे अमित शाह को ही बागियों को राजी करने की कोशिश करनी पड़ी है। इन तमाम स्थितियों को देखते हुए पीएम मोदी और अमित शाह ने आक्रामक प्रचार की जो रणनीति तैयार की है, उससे विपक्ष अभी से ही पस्त नजर आ रहा है। गुजरात चुनाव के इस ताजा परिदृश्य पर नजर डाल रहे हैं आजाद सिपाही के विशेष संवाददाता राकेश सिंह।

    दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी और 27 साल से गुजरात में अपराजेय रही भाजपा की रणनीति में इस बार आक्रामक बदलाव हुआ है। यह बदलाव इसलिए भी जरूरी हो गया था, क्योंकि अब उसे विरोधियों से अधिक परेशानी भीतरघात से हो रही है। इसलिए गुजरात का मोर्चा अब पीएम मोदी और उनके चाणक्य कहे जानेवाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संभाल लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात चुनाव में केंद्रीय नेताओं और वरिष्ठ पदाधिकारियों के लिए खास रणनीति बनायी है। इसके तहत वे पहले चरण की सभी 89 विधानसभा में तीन दिन तक प्रवास करेंगे। साथ ही चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले दो दिन यानी 28-29 नवंबर और 2-3 दिसंबर को पीएम मोदी सहित दिग्गज नेता जनसंपर्क करेंगे। पार्टी का मानना है इस अभियान से राज्य में पिछले चुनाव से अधिक सीटें मिलेंगी और वोट शेयर भी बढ़ेगा। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल सहित 54 नेता सभा और रोड शो खत्म होने के बाद घर-घर जाकर पर्ची बाटेंगे। पीएम मोदी लगभग छह मोहल्लों में पहुंचेगे। किसी चुनाव में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब पार्टी के सभी स्टार प्रचारक घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह यूपी विधानसभा और बाहरी हैदराबाद म्युनिसिपल चुनाव में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर चुके हैं।
    यहां बड़ा सवाल यह है कि जो गुजरात पिछले 27 साल से मजबूती से भाजपा के पीछे खड़ा है, वहां के लिए पार्टी को अपना मॉडल क्यों बदलना पड़ रहा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस बार गुजरात में भाजपा-कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी भी ताल ठोक रही है। इसलिए भाजपा ने 27 वर्ष बाद अपना गढ़ बचाने के लिए पुराने पन्ना प्रमुख मॉडल में बदलाव कर दिया है।

    क्या है भाजपा का नया मॉडल
    इस चुनाव में पार्टी नये मॉडल के साथ मैदान में उतर गयी है। इस मॉडल को पन्ना कमेटी नाम दिया गया है। वोटर लिस्ट के हर पन्ने के लिए एक कमेटी में पांच सदस्य बनाये गये हैं। इसमें हर सदस्य की जिम्मेदारी होगी कि वे अपने परिवार के तीन लोगों का वोट भाजपा को दिलायेंगे। पार्टी ने पूरे प्रदेश में 82 लाख पन्ना सदस्य बनाये हैं। इसमें लक्ष्य है कि हर पन्ना सदस्य तीन वोट डलवाये। बता दें कि जुलाई 2020 में आठ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में पार्टी ने सबसे पहले इस मॉडल को अपनाया था। इन उपचुनावों में पार्टी सभी सीटों पर जीत हासिल की। इसके बाद फिर 2021 में गुजरात निकाय चुनाव में मॉडल को लागू किया गया। इसमें भाजपा को 80 प्रतिशत से ज्यादा सीटों पर सफलता मिली। इस नये फॉर्मूले के तहत भाजपा ने सभी पन्ना सदस्यों को एक पहचान पत्र जारी किया है। इसमें वे भाजपा के अधिकृत कार्यकर्ता के रूप में जाने जायेंगे। वोटिंग से पहले तक मंडल या जिला स्तर के नेता अपने इलाके के सभी पन्ना सदस्यों के घर कम से कम एक बार जायेंगे।

    चार हिस्सों में बांटा गुजरात, ऐसे की मोर्चाबंदी
    पार्टी ने फिर से गुजरात पर कब्जा बरकरार रखने के लिए चारों दिशाओं में मोर्चाबंदी कर दी है। जातीय और भौगोलिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की 182 सीटों को चार हिस्सों (सौराष्ट्र, उत्तर, पश्चिम, मध्य क्षेत्र) में बांट दिया है। सौराष्ट्र में उत्तर प्रदेश, पश्चिम में महाराष्ट्र, उत्तर में राजस्थान और मध्य क्षेत्र में मध्यप्रदेश के भाजपा नेताओं की ड्यूटी लगायी है। इन चारों क्षेत्रों में इन राज्यों के मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक और संघ पृष्ठभूमि के नेताओं को तैनात किया गया है। मध्यप्रदेश के सीमावर्ती और मध्य गुजरात के सात जिलों की 37 सीटों का प्रभार पूर्व विधायकों और संगठन मंत्री रह चुके नेताओं को सौंपा गया है। मध्य प्रदेश से जुड़ी गुजरात की कुछ विधानसभा सीटें आदिवासी बाहुल है। चुनाव रणनीति के हिसाब से हर सीट पर मध्यप्रदेश के दो—दो नेताओं को तैनात किया गया है। ये सभी लोग गुजरात प्रदेश इकाई के साथ दिल्ली हाइकमान को भी हर दिन की प्रोग्रेस रिपोर्ट साझा कर रहे हैं। मध्य गुजरात की 37 सीटों पर भाजपा का कब्जा है।

    इसी तरह उत्तर गुजरात के क्षेत्र की नौ जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर प्रवासी राजस्थानियों की संख्या अच्छी खासी है। ऐसे में इन सीटों पर भाजपा के पक्ष में मतदान का जिम्मा राजस्थान के नेताओं को दिया गया है। इन नौ जिलों में कच्छ, भुज, गांधी शहर और ग्रामीण, बनासकांठा, पाटन, अहमदाबाद उत्तर और दक्षिण, मोडासा, मेहसाणा, साबरकांठा शामिल हैं। इन सीटों के लिए राजस्थान के पूर्व मंत्री और राजस्थान बीजेपी में प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा को संयोजक बनाया गया है। यहां भी हर सीट पर दो-दो और उसके बाद हर जिले में भी दो-दो प्रभारी लगाये गये हैं। गुजरात में 18 से 20 प्रतिशत वोटर ऐसा है, जो राजस्थानी है। या फिर राजस्थानियों से व्यापार या अन्य दृष्टिकोण से जुड़ा हुआ है। इसलिए ऐसे मतदाताओं को साधने के लिए राजस्थान से प्रभारी लगाये गये हैं। चुनाव में यूपी के योगी सरकार के तीन वरिष्ठ मंत्रियों और प्रदेश के दो राज्यसभा सदस्यों को कमल खिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। गुजरात की जिन विधानसभा सीटों की कमान इन नेताओं को सौंपी है, उनमें से अधिकांश पर कांग्रेस काबिज है।
    भाजपा की इस आक्रामक रणनीति और माइक्रो मैनेजमेंट के आगे विरोधी दल अभी से ही पस्त नजर आ रहे हैं। लेकिन अंतिम परिणाम के लिए तो आठ दिसंबर तक का इंतजार करना ही होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआतंकी फंडिंग के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आज से, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
    Next Article पाकिस्तान में आतंकवादियों से संघर्ष में आठ सुरक्षाकर्मी मारे गए
    azad sipahi

      Related Posts

      परिमल नथवाणी और झारखंड: एक अटूट और आत्मीय रिश्ता कर्मभूमि से

      July 15, 2026

      राम मंदिर चढ़ावा चोरी का असर भविष्य की राजनीति पर गहरा पड़ेगा

      June 30, 2026

      श्री बांके बिहारी: आस्था, रहस्य और प्रेम की एक अद्भुत कहानी

      June 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version