रांची । भाजपा ने हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ अभियान के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय (डीसी ऑफिस) के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन किया। भाजपा के कार्यक्ताओं ने समाहरणालय गेट पर आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। इससे पहले मोरहाबादी मैदान में भाजपा के कार्यकर्ता जमा हुए। इसके बाद समाहरणालय के समक्ष पहुंचकर प्रदर्शन किया। सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से पर्याप्त संख्या में जवान तैनात किये गये थे। भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रेडियम रोड होते हुए समाहरणालय पहुंचे। मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य की जनता त्राहिमाम कर रही है। पूरे राज्य में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। सरकार को गद्दी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



