Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हमने इडी से पूछा, यह मामला क्या सिर्फ दो साल का है, उन्होंने कहा, नहीं हमने कहा, फिर दूध का दूध और पानी का पानी कीजिए
    Breaking News

    हमने इडी से पूछा, यह मामला क्या सिर्फ दो साल का है, उन्होंने कहा, नहीं हमने कहा, फिर दूध का दूध और पानी का पानी कीजिए

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झामुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूरे रौ में दिखे हेमंत

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। इडी की पूछताछ के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए, तो पूरे रौ में दिखे। उन्होंने कहा, इडी की कार्रवाई अगर एकतरफा होगी, तो हम इसके विरोध की ताकत रखते हैं। हम जांच एजेंसी को हर तरह का सहयोग करने को तैयार हैं। जिस मामले में हमसे पूछताछ की जा रही है, उसमें पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल की भी जांच हो। एजेंसी दूध का दूध और पानी का पानी सामने लाये, तो कोई परहेज नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि एजेंसियों की छापामारी और कार्रवाई सिर्फ गैर भाजपा शासित राज्यों में ही क्यों हो रही है? क्या भाजपा शासित राज्य दूध के धुले हैं? सोरेन ने कहा कि भाजपा अपने पापों का ठीकरा वर्तमान सरकार पर फोड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन उनके षड्यंत्रों को हम नाकाम कर देंगे।
    झारखंड के साहिबगंज जिले में एक हजार करोड़ के खनन घोटाले में गुरुवार को इडी की ओर से लगभग नौ घंटे तक हुई पूछताछ के बाद सोरेन पहली बार कार्यकर्ताओं के सामने आये और समर्थन के लिए उनका आभार जताया।

    सीएम ने कहा कि कल मैं जांच एजेंसी के पास गया था। उन्होंने आठ घंटे तक सवाल-जवाब किया। हमने पूछा कि दो साल में यह घोटाला हो सकता है क्या। उन्होंने कहा, हमने दो साल नहीं कहा। इस पर हमने उनसे कहा कि अगर आप ईमानदारी से काम करोगे, तो सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा। एकतरफा काम करेंगे, तो विरोध करने की ताकत रखते हैं। हमें जांच एजेंसी से परहेज नहीं है, लेकिन उन्हें इस बात का जवाब देना चाहिए कि भाजपा शासित राज्यों को छोड़कर कार्रवाई क्यों की जाती है।

    सीएम ने कहा कि हमारे मूलवासी आदिवासियों को विपक्ष भड़काने का काम कर रहा है, लेकिन मैं उनको बता दूं कि उनके षड्यंत्र को सवा तीन करोड़ लोगों ने पहचान लिया है। सरकार की लोकप्रियता जैसे-जैसे बढ़ रही है, भाजपा वालों के पेट में दर्द हो रहा है। सरकार पंचायत स्तर पर विकास के कामों को पहुंचा रही है। ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर रही है। संघर्ष करना हम गरीबों के लिए सदियों का इतिहास रहा है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भी इन लोगों ने परेशान किया, लेकिन क्या हुआ। आज शिबू सोरेन के ऊपर कोई भी दाग नहीं लगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइडी की पूछताछ पर हेमंत सोरेन: हमें चोर-उचक्का जैसा समझा, अंग्रेजों की तरह इन्हें भी झारखंड से भगायेंगे
    Next Article कल्पना सोरेन होंगी मेरी प्राथमिकता, जरूरत पड़ी तो सीट छोड़ देंगे : इरफान अंसारी
    azad sipahi

      Related Posts

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025

      भाजपा की अंकिता वर्मा सहित कई महिलाएं झामुमो में शामिल

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version