Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस आज
    Top Story

    झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस आज

    तीन दिवसीय समारोह का उद्घाटन करेंगे राज्यपाल, सीएम होंगे मुख्य अतिथि | पहले दिन सम्मान और लोकार्पण समारोह | दूसरे दिन विचार गोष्ठी और अन्य बौद्धिक चर्चाएं | तीसरे दिन डॉ कुमार विश्वास का कविता पाठ होगा
    adminBy adminNovember 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झारखंड विधानसभा का 22वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को शुरू होगा। तीन दिनों तक चलनेवाले समारोह के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 22 नवंबर को विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह के मौके पर उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित विनोद सिंह और सभा के उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा। राज्यपाल रमेश बैस उद्घाटनकर्ता होंगे। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होंगे। समारोह के पहले दिन देश की सीमा पर और नक्सली हिंसा में शहीद हुए राज्य के जवानों के आश्रित परिवारों को सम्मानित किया जायेगा। साथ ही राज्य में इस साल 10वीं और 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा विधानसभा की त्रैमासिक पत्रिका ‘उड़ान’ का भी लोकार्पण होगा। स्पीकर रवींद्रनाथ महतो द्वारा लिखित पुस्तक ‘संसदीय दायित्व के तीन साल’ का भी लोकार्पण किया जायेगा। 23 नवंबर से सांस्कृतिक सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसी कड़ी में 23 नवंबर को ही विधानसभा द्वारा केंद्र-राज्य संबंध पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। नेशनल यूनिवर्सिटी आॅफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची और पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च, पीआरएस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सम्मेलन में देशभर के विधिक और संसदीय विशेषज्ञ पहुंचेंगे। देश में पहली बार किसी विधानसभा द्वारा महत्वपूर्ण विषय पर अकादमिक पहल हो रही है। इसमें केंद्र और राज्य के संबंधों की कानूनी बारीकियों पर चर्चा होगी। सम्मेलन में भारत की संघीय संरचना, केंद्र-राज्य संबंधों की वर्तमान स्थिति पर विचार-विमर्श किया जायेगा। सम्मेलन के लिए 10 महत्वपूर्ण पहुलओं पर चर्चा का खाका तैयार किया गया है। इसमें केंद्र और राज्यों के बीच विधायी शक्तियों का वितरण, भारत में राजकोषीय संघवाद, अखिल भारतीय सेवाएं और केंद्र राज्य संबंध, संघवाद पर न्यायपालिका, भारतीय संघवाद के साथ राज्यपाल की भूमिका और कार्य, संघीय ढांचे में केंद्रीय जांच एजेंसियों की भूमिका, भारत में राजकोषीय और प्रशासनिक संघवाद के साथ-साथ अंतर-राज्य परिषदों का कामकाज, स्थानीय स्वशासन और भारतीय संघवाद, केंद्र-राज्य संबंध और सुशासन पर इसका प्रभाव, केंद्र-राज्य संबंध और कोविड-19 महामारी और भारत में सहकारी संघवाद विषय पर चर्चा की जायेगी। वहीं 23 नवंबर को देश में मूर्धन्य कवि डॉ कुमार विश्वास और उनके साथियों का काव्य पाठ होगा। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। 24 नवंबर को छात्र सांसद आयोजित किया जायेगा। इसमें राज्यभर के विभिन्न विश्वविद्यालय से चयनित छात्र सड़क सुरक्षा और जागरूकता विषय पर छाया सत्र चलायेंगे।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम मोदी आज देंगे 71 हजार नियुक्ति पत्र, केंद्र के कई विभागों में मिलेगी पक्की नौकरी
    Next Article झारखंड में 10 पुलिस अधिकारियों के तबादले
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version