Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»यूथ प्लस»करियर»पीएम मोदी आज देंगे 71 हजार नियुक्ति पत्र, केंद्र के कई विभागों में मिलेगी पक्की नौकरी
    करियर

    पीएम मोदी आज देंगे 71 हजार नियुक्ति पत्र, केंद्र के कई विभागों में मिलेगी पक्की नौकरी

    adminBy adminNovember 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली। केंद्र सरकार में मंगलवार को एक साथ 71 हजार युवाओं को पक्की नौकरी का नियुक्ति पत्र जारी किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 नवंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने दीवाली पर भी रोजगार मेले के तहत लगभग 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। केंद्र सरकार का प्रयास है कि विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में खाली पड़े पदों को मिशन मोड में डेढ़ साल के अंदर भर दिया जाये। इसके लिए युद्ध स्तर पर काम हो रहा है।

    दीपावली पर दिये थे नियुक्ति पत्र
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून में केंद्र के सभी मंत्रालयों और विभागों को इस दिशा में काम करने का निर्देश दिया था। दीपावली पर आयोजित रोजगार मेले में देशभर से चयनित युवाओं को नियुक्त पत्र दिया गया था। इनमें समूह-ए, समूह-बी (राजपत्रित), समूह-बी (अराजपत्रित) और समूह-सी की नियुक्तियों के साथ ही केंद्रीय सशस्त्र बल, उपनिरीक्षक, कांस्टेबल, कनिष्ठ लिपिक (एलडीसी), स्टेनो, पीए, आयकर निरीक्षक, रेलवे एमटीएस जैसे पद शामिल थे। रोजगार मेले में केंद्र सरकार के अनेक मंत्री भी शामिल हुए थे। ये मंत्री विभिन्न प्रांतों में पीएम की वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे। इन्होंने वहां आसपास के युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा था। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओड़िशा, अनुराग ठाकुर चंडीगढ़, पीयूष गोयल महाराष्ट्र और मनसुख मांडविया गुजरात से रोजगार मेले में शामिल हुए थे। इसके अलावा अन्य केंद्रीय मंत्री और सांसद भी अपने-अपने क्षेत्र में उन युवाओं के बीच रहे थे, जिन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाना था।

    नियुक्ति पत्र देने से पहले करेंगे संवाद
    इस बार भी कुछ वैसा ही कार्यक्रम बनाया गया है। पीएम मोदी मंगलवार सुबह 10 बजे रोजगार मेला-2 की शुरूआत करेंगे। दूसरे चरण में रायपुर, नयी दिल्ली, पणजी, गुरुग्राम, पोर्ट ब्लयेर, विशाखापट्टनम, इटानगर, गुवाहाटी, पटना, श्रीनगर, उधमपुर, जम्मू, रांची, हजारीबाग, बंगलुरु, तिरुवनंतपुरम, लेह, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, पुणे, नागपुर, इंफाल, शिलांग, आइजोल, दीमापुर, भुवनेश्वर और जालंधर आदि 45 शहर शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र देने से पहले उनके साथ संवाद करेंगे। 22 नवंबर को आयोजित होने वाले रोजगार मेले के दूसरे चरण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण चेन्नई से, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से, सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर गुरुग्राम से, पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह पटना से, भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडे प्रयागराज से और पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह दिल्ली के छावला स्थित बीएसएफ कैंप से रोजगार मेले के साथ जुड़ेंगे।

     

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचुनौतियों की कसौटी पर 22 साल की झारखंड विधानसभा
    Next Article झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस आज
    admin

      Related Posts

      देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version