रांची । राज्यपाल रमेश बैस ने बुधवार को रांची विश्वविद्यालय में 109 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच के आदेश दिये हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति को इस पूरे मामले की जांच के लिए जरूरी निर्देश दिये हैं। साथ ही कहा है कि वे अनियमितताओं से संबंधित तथ्यों की गंभीरतापूर्वक समीक्षा करें और मामले में दोषी पदाधिकारियों-कर्मियों के विरुद्ध अविलंब प्राथमिकी दर्ज कराएं। राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति रमेश बैस के समक्ष कुलपति, रांची विश्वविद्यालय, डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने तत्कालीन प्रभारी कुलपति, रांची विश्वविद्यालय, डॉ कामिनी कुमार के कार्यकाल में बरती गयी विभिन्न अनियमितताओं के संदर्भ में ध्यान आकृष्ट कराया। इस पर कुलाधिपति कार्यालय ने समीक्षा की। समीक्षा के बाद कुछ बिंदुओं पर प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर राज्यपाल ने तटस्थ जांच के लिए डॉ कामिनी कुमार को प्रशासनिक दृष्टिकोण से रांची विश्वविद्यालय से प्रतिकुलपति, कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा में स्थानांतरित कर दिया था।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



