Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हेमंत सरकार को हटाने के लिए उलगुलान शुरू : दीपक प्रकाश
    Breaking News

    हेमंत सरकार को हटाने के लिए उलगुलान शुरू : दीपक प्रकाश

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 21, 2022Updated:November 21, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • भाजपा की जनआक्रोश रैली : लगे हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ के नारे

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। प्रदेश भाजपा की ओर से सोमवार को राज्य के सभी जिलों, प्रखंडों में हेमंत सरकार के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा की शुरूआत हुई। रांची में पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश, सांसद आदित्य साहू, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, रांची महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता सहित कई प्रमुख नेता भी शामिल हुए। डीसी आॅफिस के समीप घेराव कार्यक्रम में दीपक प्रकाश ने कहा कि जन आक्रोश प्रदर्शन सोमवार से राज्य के सभी जिलों में शुरू हुआ है। इसमें राज्य की 3.50 करोड़ जनता का आक्रोश राज्य सरकार के खिलाफ देखने को मिल रहा है। हेमंत सरकार को हटाने तक राज्य में उलगुलान जारी रहेगा। जन आक्रोश की अब अभिव्यक्ति है कि सिंहासन खाली करो कि जनता आती है। हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ। अब इसी नारे के साथ सरकार के खिलाफ इस आंदोलन का बिगुल बजाया गया है। जाने वाली सरकार को जनता अंतिम सलामी देना चाहती है। दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार के लूट खसोट, गिरती कानून व्यवस्था, रोजगार के सवाल पर पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। अब उलगुलान का समय है। यहां की 3.50 करोड़ जनता हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ की मंशा लिए बैठी है। हर शाख पर उल्लू बैठा है, अंजाम ए गुलिस्तां क्या होगा। वर्तमान में राज्य की महागठबंधन की सरकार अली बाबा और 40 चोरों की सरकार है। वे जनता के अरमानों के साथ कुठाराघात कर रहे हैं। खनिज संपदा की लूट, बालू, पत्थरों की चोरी जारी है। बिजली गायब है। गांव में सड़कें नहीं बन रहीं। पंचायत चुनाव में पिछड़ों का हक मारे जाने के बाद अब हेमंत सरकार निकाय चुनावों में भी पिछड़ों का हक मार रही है। महंगाई के नाम पर ड्रामा करने वाली हेमंत सरकार वाटर कनेक्शन में 100 गुना ज्यादा चार्ज ले रही है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म की सबसे अधिक घटनाएं देश में यहां हो रही हैं। सबसे अधिक हत्याएं इसी सरकार में हो रही हैं।
    राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना में 5 किलो अनाज हर गरीब को दिया जा रहा है। पर गरीबों के निवाले को यह भ्रष्टाचारी, विनाशकारी, अत्याचारी, जनविरोधी, आदिवासी, महिला विरोधी सरकार छीन रही। हर साल 5 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात थी पर यह सब नहीं हुआ। सामाजिक समरसता तोड़ने, तुष्टिकरण की राजनीति में यह सरकार लगी है। जुमे के कारण शुक्रवार को छुट्टी स्कूलों में होने लगी है। प्रार्थना बदलने को मजबूर किया गया। अब इस सड़ी गली सरकार को हटाना होगा।

    पहले लालू ने, अब हेमंत राज्य को लूट रहे है : सीपी सिंह
    सभा को संबोधित करते हुए रांची के भाजपा विधायाक सीपी सिंह ने राज्य की कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में दिनदहाड़े हत्या हो जाती है और पुलिस अपराधी को न पकड़ कर ठेले और खोमचे वालों को परेशान करती है। राज्य सरकार घोटालों की इतिहास रच रही है। सिर्फ एक जिले में 1000 करोड़ की घोटाला पकड़ा जाता है तो अनुमान लगाइये पूरे राज्य में कितना घोटाला हुआ होगा। उन्होंने कहा कि राज्य को लालू ने लूटा था इसलिए हिमंत सोरेन भी लूट रहे है, लूटने की आजादी है यहां।
    इस आक्रोश प्रदर्शन में भाजपा झारखंड प्रदेश के महामंत्री सह राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू, महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, रांची के सांसद संजय सेठ, प्रदेश के मंत्री सह हटिया के विधायक नवीन जायसवाल, सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता, रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, कांके के विधायक समरी लाल, रांची महानगर के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, इस कार्यक्रम के प्रभारी मनोज कुमार सिंह,हेमन्त दास, प्रदीप सिन्हा राहुल अवस्थी, योगेंद्र प्रताप सिंह, सूरज शाहदेव, महतो, पवन साहू, शोभा यादव, डॉ सीमा सिंह, सुचिता सिंह, बिनोद सिंह, ललित ओझा, अमरनाथ चौधरी, सुनीता सिंह आदि शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनिकाय चुनाव में उम्मीदवारों के लिए नामांकन शुल्क तय
    Next Article पूजा सिंघल समेत कई अधिकारी के खिलाफ इडी करेगा चार्जशीट
    azad sipahi

      Related Posts

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025

      भाजपा की अंकिता वर्मा सहित कई महिलाएं झामुमो में शामिल

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version