Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड स्थापना दिवस आज, मिलेंगी सौगातें
    Breaking News

    झारखंड स्थापना दिवस आज, मिलेंगी सौगातें

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 15, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • जोहार : देश का 28वां राज्य 22 वर्ष का हुआ, तैयारी पूरी

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। देश का 28वां राज्य झारखंड आज 22 वर्ष का हो गया। इसलिए सरकार से लेकर आम लोगों के लिए 15 नवंबर हमेशा से खास दिन रहा है। वर्ष 2000 में बिहार से अलग होकर बने इस राज्य के निवासियों के लिए यह दिन खुशियों से भरा रहता है। इस दिन सरकार की ओर से राज्यवासियों को कुछ न कुछ तोहफा जरूर मिलता है। इसी कड़ी को बढ़ाते हुए इस साल भी स्थापना दिवस की तैयारी पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों के लिए तोहफा का पिटारा भर लिया है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री आज मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में करेंगे। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री का फोकस युवा और रोजगार पर रहेगा, लेकिन वह हर वर्ग को कुछ न कुछ सौगात देंगे।
    मोरहाबादी तैयार, मुख्यमंत्री ने लिया जायजा : स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम रांची के मोरहाबादी में हो रहा है। कार्यक्रम 12.30 शुरू होगा। मोरहाबादी मैदान इसके लिए सजधज कर तैयार हो चुका है। बचे हुए कार्र्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंच को फूलों और छऊ नृत्य की विभिन्न भंगिमाओं से सजाया गया है। योजनाओं से संबंधित पोस्टर लगाये गये हैं। कार्यक्रम स्थल को अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है और लगभग पांच हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। प्रवेश द्वार को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पूरे आयोजन स्थल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। पूरे क्षेत्र में 6 बड़ेृ-बड़े टीवी स्क्रीन लगाये गये हैं। इन पर कार्यक्रम का प्रसारण होगा। इसके अलावा कार्यक्रम का झारटीवी पर सीधा प्रसारण का भी इंतजाम किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद तैयरियों की मॉनटिरिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने सोमवार को मोरहाबादी मैदान में तैयारियों का जायजा लिया।
    सरकार गिनायेगी अपनी उपलब्धियां : हेमंत सरकार का गठन दिसंबर 2019 में हुआ था। अगले महीने सरकार तीन साल पूरा करनेवाली है। इस दौरान कोरोना महामारी जैसी विपरीत परिस्थिति से सरकार को निपटना पड़ा। लॉक डाउन का सामना करना पड़ा। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री ने इन तीन सालों में विपरीत परिस्थिति में किस तरह से काम किया, इसका जिक्र करेंगे। तीन वर्षों में सरकार की उपलब्धियों को बतायेंगे। उनका फोकस युवा और रोजगार पर रहेगा, जिसमें छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में शुरू की गयी योजनाओं, जेपीएससी के जरिए रोजगार, निजी क्षेत्र में स्थानीयों के लिए आरक्षण का जिक्र करेंगे। साथ ही भविष्य में किस तरह से छात्रों और युवाओं को सशक्त बनायेंगे, इसका भी जिक्र करेंगे। इसके अलावा सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम की सफलता, सरना कोड, 1932 खतियान आधारित स्थानीयता, ओबीसी आरक्षण में वृद्धि समेत उन तमाम बातों को जनता के सामने रखेंगे, जो मौजूदा सरकार ने राज्य हित में किया है।

    ये सौगातें मिलेंगी

    • गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना, सीएम सारथी योजना और एकलव्य स्कील स्किम लांच होगा।
    • किसानों के लिए एप और पोर्टल।
    • सूखाग्रस्त क्षेत्र के पीड़ित किसानों का पंजीकरण शुुरू होगा।
    • रांची सदर अस्पताल की नयी बिल्डिंग का उउद्घाटन होगा।
    • देवघर के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का उद्घाटन होगा।
    • रांची के लालपुर में वेजिटेबल मार्केट का उद्घाटन होगा।
    • रांची के प्रोजेक्ट भवन के पास नेहरु पार्क का उद्घाटन।
    • नगर निकायों में वाटर सप्लाई योजना का शिलान्यास।
    • निजी क्षेत्र में औद्योगिक पार्क बनाने की नीति की घोषणा होगी।
    • इलेक्ट्रॉनिक वेहिकल पॉलिसी राज्य में लागू किया जायेगा।
    • झारखंड इंथेनॉल प्रोडक्शन पॉलिसी-2022 होगी लॉच।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री योगी का सोनभद्र दौरा आज, तैयारियां पूर्ण, आदिवासियों में उत्साह
    Next Article राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भगदड़, एक व्यक्ति घायल
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025

      राज्यपाल से अंगीभूत कॉलेजों में इंटर में छात्र-छात्राओं के नामांकन पर पुनर्विचार का आग्रह

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version