Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड सरकार छात्रों को देगी 15 लाख की सहायता राशि : हेमंत सोरेन
    Breaking News

    झारखंड सरकार छात्रों को देगी 15 लाख की सहायता राशि : हेमंत सोरेन

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 9, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • -पाकुड़ में 566 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
    • -53,946 लाभुकों के बीच 158.355 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण

    -खुशहाल बचपन कार्यक्रम के तहत 51 आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास

    रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पिछली बार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का मुख्य फोकस बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवा एवं एकल महिलाओं को पेंशन से जोड़ना था। इस बार “आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को मजबूत करना है।

    इसी के तहत सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से नौ लाख बच्चियों को आच्छादित करने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री बुधवार को कृषि उत्पादन बाजार समिति मैदान, पाकुड़ में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार ” कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ऐसी योजनाएं बना रही हैं, जिससे राज्य के होनहार बच्चे उच्चतर शिक्षा एवं प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी नि:शुल्क कर सकें। इसके साथ मुख्यमंत्री सारथी, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, जैसी योजनाओं से भी उन्हें लाभान्वित कराने की योजना बनाई जा रही है। वैसे बच्चे जो बड़े कॉलेजों में दाखिला प्राप्त कर लेते हैं, उन्हें 15 लाख तक की सहायता राशि सरकार उपलब्ध कराएगी।

    श्रम विभाग के पोर्टल पर कराएं निबंधन

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी योजनाएं ग्रामीण व्यवस्था को सुदृढ़ और जन कल्याण के लिए बनाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मजदूरों, किसानों को श्रम विभाग के पोर्टल पर नामांकन कराने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पोर्टल पर नियोजित मजदूरों के स्वास्थ्य, पेंशन, उनके बच्चों की छात्रवृत्ति, घटना में मृत्यु पर मुआवजा आदि कई लाभ देने का काम किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकुड़ क्षेत्र में जुट उत्पादन को लेकर अपार संभावनाएं है। इस ओर सरकार पहले से ही काम कर रही है और जूट उत्पादन के क्षेत्र में एक बड़ी परियोजना तैयार कर यहां की जनता को समर्पित करने का काम किया जाएगा, जिससे यहां के ग्रामीणों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाया जा सके।

    हुनर अभियान से ग्रामीण महिलाओं को बनाया जा रहा सशक्त

    कार्यक्रम में विभिन्न विभाग के स्टॉल लगाए गए थे, जहां पदाधिकारियों द्वारा लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराया गया। इस अवसर पर पाकुड़ जिला प्रशासन द्वारा चलाये जाने वाले हुनर अभियान के बारे में भी जानकारी दी गयी। इस अभियान के तहत गांव की 1000 महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें स्वावलंबी बनाने का काम किया जाएगा, जिससे उन्हें सशक्त एवं सक्षम बनाया जा सके।

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जिला प्रशासन की स्मारिका पाकुड़ “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार ” का विमोचन भी किया। जिला प्रशासन द्वारा यहां के स्थानीय कलाकार विनय घोष द्वारा बनाई गई मुख्यमंत्री एवं उनकी पत्नी की पेंटिंग से मुख्यमंत्री को सम्मानित किया गया।

    विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुल 545.074 करोड़ रुपये लागत की 27 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें खुशहाल बचपन कार्यक्रम के तहत 51 आंगनबाड़ी केंद्र, विभिन्न सड़कों पर उच्चस्तरीय पुल, ग्रामीण जलापूर्ति योजना, सहकारिता भवन एवं गोदाम, सड़कों का निर्माण एवं चेक डैम निर्माण जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। साथ ही 21.003 करोड़ रुपये की 42 योजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें संस्कृति कला केंद्र भवन एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति छात्रावास की मरम्मत, सरकारी आवास का निर्माण, पुल-पुलिया, छठ-घाट,तालाबों का सौंदर्यीकरण, पीसीसी पथ, खुला जिम, साइंस एंड टेक्नोलॉजी की लैबोरेट्री का निर्माण एवं ग्रामीण पथों का सुदृढ़ीकरण एवं निर्माण शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वार कुल 53,946 लाभुकों के बीच 158.355 करोड़ रुपए की परिसंपत्ति का वितरण किया गया।

    कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री श्रम, रोजगार प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग सत्यानंद भोक्ता, सदस्य झारखंड विधानसभा-सह-कार्यकारी अध्यक्ष 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति झारखंड स्टीफन मरांडी, सांसद विजय हांसदा, विधायक लिट्टीपाड़ा दिनेश विलियम मरांडी, जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेम्ब्रम, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, उपायुक्त पाकुड़ वरुण रंजन, एसपी हृदीप पी. जनार्दनन समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईडी ने न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल से की पूछताछ
    Next Article उपचुनाव के संदेश : कांग्रेस खाली, भाजपा की लोकप्रियता बरकरार
    azad sipahi

      Related Posts

      गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस

      June 1, 2026

      उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग

      June 1, 2026

      ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल

      June 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा
      • गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस
      • उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
      • ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version