Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड : आयकर की छापेमारी में 100 करोड़ से अधिक के बेहिसाब लेन-देन का खुलासा
    Breaking News

    झारखंड : आयकर की छापेमारी में 100 करोड़ से अधिक के बेहिसाब लेन-देन का खुलासा

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची । आयकर विभाग ने झारखंड में दो विधायकों, उनके सहयोगियों और कारोबारियों के ठिकाने पर हुई छापेमारी का मंगलवार को खुलासा किया है। विभाग के अनुसार तलाशी और जब्ती कार्रवाई के दौरान 100 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाबी लेन-देन और निवेश की जानकारी हासिल हुई है। साथ ही दो करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति जब्त की गयी है। इससे पूर्व 4-5 नवंबर को आईटी ने बेरमो के कांग्रेस विधायक अनूप सिंह उर्फ जयमंगल सिंह और पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव, आयरन ओर व्यवसायी राजकुमार शाह, कोयला व्यवसायी अजय सिंह सहित कई कारोबारियों के रांची, गोड्डा, बेरमो, दुमका, जमशेदपुर और चाईबासा पटना, गुरुग्राम, कोलकाता सहित कई अन्य स्थानों पर 50 से भी ज्यादा जगहों पर छापेमारी की थी।

    आयकर विभाग के अनुसार तलाशी के दौरान दो करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित नकदी जब्त की गई। कुल 16 बैंक लॉकरों पर रोक लगाई गई है। अब तक की तलाशी में 100 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब लेनदेन और निवेश का पता चला है। तलाशी अभियान में बड़ी संख्या में आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं। विभाग का कहना है कि इस साक्ष्य के प्रारंभिक विश्लेषण से संकेत मिलता है कि इन समूहों ने कर चोरी के विभिन्न तरीकों का सहारा लिया है।

    यह भी पाया गया है कि अचल संपत्तियों में निवेश किया गया है। इसके अलावा बड़े पैमाने पर नगदी लेनदेन के जाने के भी सबूत जुटाने का दावा आयकर विभाग ने किया है। आयरन ओर का बेहिसाब स्टॉक पाया गया है, जिसका मूल्यांकन अभी बाकी है। बताया गया है कि शाह ग्रुप ने शेल कंपनियों के माध्यम से बड़े पैमाने पर लेन-देन किया है। इस ग्रुप के अफसरों ने आईटी से पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने दस्तावेजों का सत्यापन किए बगैर ऑडिट रिपोर्ट पर हस्ताक्षर किया था। मामले की जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePM ने भारत की G20 की अध्यक्षता के लोगो, थीम और वेबसाइट का किया अनावरण
    Next Article आइपीएचसी की 100वीं वर्षगांठ पर बोले सीएम, मिल जुल कर झारखंड को बनायेंगे विकसित राज्य
    azad sipahi

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें

      May 16, 2025

      भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो

      May 16, 2025

      गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version