Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झामुमो गुजरात चुनाव में भाजपा का चरित्र उजागर करने का काम करेगी : सुप्रियो
    झारखंड

    झामुमो गुजरात चुनाव में भाजपा का चरित्र उजागर करने का काम करेगी : सुप्रियो

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 3, 2022Updated:November 3, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची । झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी इस बार भाजपा के चरित्र को उजागर करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि गुजरात विधानसभा की 40 आरक्षित सीटों (27 अनुसूचित जनजाति और 13 अनुसूचित जाति) पर झामुमो भाजपा की चाल, चरित्र और चेहरे को उजागर करेगा। सुप्रियो से जब पूछा गया कि क्या पार्टी का कोई नेता किसी दल के प्रचार के लिए गुजरात जाएगा, तो सुप्रियो ने केवल इतना कहा कि आज के जमाने में चिड़िया उड़ाना और रांची से अहमदाबाद की दूरी नापना वे भी जानते हैं। सुप्रियो भट्टाचार्य ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) को इलेक्शन कन्वीनियंस ऑफ इंडिविजुअल यानी व्यक्तिगत सुविधा के लिए निर्वाचन का आयोजन करना नाम दिया।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का मतदान 12 नवंबर को होगा। इससे पहले नौ और 10 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। फिर गुजरात विधानसभा चुनाव जिसका पहला मतदान एक दिसंबर को होना है, उसका नोटिफिकेशन 14 नवंबर को होगा। मतलब साफ है कि पहले चुनाव से आराम देना, फिर दूसरे चुनाव की तैयारी करना यानी चुनाव आयोग का स्वरूप आज बदल गया है। इलेक्शन कन्वीनियंस ऑफ इंडिविजुअल यानी एक राज्य का चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद फिर से दूसरे राज्य जाना।

    उन्होंने कहा कि गुजरात में जहां 182 सीट है, वहां भी 27 अनुसूचित जनजाति सीट है लेकिन चुनाव दो चरणों में होगा। इसी तरह झारखंड में 81 सीट है। यहां भी 28 सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है लेकिन यहां चुनाव पांच चरण में क्यों होता था। इस खेल को समझना पड़ेगा। किस तरह से अब चुनाव को मैनेज किया जा रहा है। अब तो ऐसा लगता है कि चुनाव अब केवल संवैधानिक प्रोसेस है, इसलिए निभाना पड़ता है। कुछ दिनों बाद यह भी हो जाएगा कि क्यों चुनाव कराएं। किस प्राइवेट कंपनी से सर्वें कराएं, जो पार्टी जिस कंपनी को ज्यादा पैसा देगी। उसकी सरकार बन जाएगी।

    आदिवासियों को केवल खिलौना बनाना, भाजपा की नियति बन गयी

    झामुमो नेता ने कहा कि आदिवासियों को केवल खिलौना बनाना, भाजपा की नियति बन गयी है। गुजरात में दलितों के साथ किस तरह से अत्याचार हुआ, यह सभी जानते हैं। झारखंड में भी आदिवासी मुख्यमंत्री को परेशान किया जा रहा है। ऐसे में अब हम गुजरात की 27 अनुसूचित जनजाति सीट और 13 अनुसूचित जाति सीटों की पहचान कर वहां भाजपा के चेहरों को उजागर करने का काम करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत : गुनाह किया है तो सीधे गिरफ्तार करो, समन क्यों भेजते हो
    Next Article झारखंड में 2007 में शुरू हुई भ्रष्टाचार की गाथा
    azad sipahi

      Related Posts

      आस्था ट्रेड सेंटर और चुनाव गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

      May 17, 2025

      कार पेड़ से टकराई, पति-पत्नी और बच्चे की मौत

      May 17, 2025

      बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आस्था ट्रेड सेंटर और चुनाव गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
      • कार पेड़ से टकराई, पति-पत्नी और बच्चे की मौत
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version