आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने आगामी परीक्षाओं की तिथि को लेकर कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें जेएसएसी द्वारा ली जानेवाली परीक्षाओं की संभावित तिथि बतायी गयी है। परिक्षाएं 14 दिसंबर से लेकर 12 फरवरी तक चलेंगी। इसमें झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा 2022 की जांच परीक्षा 14 दिसंबर से 16 दिसंबर तक होगी। परीक्षा की तारीख आप जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट जेएसएससी.एनाइसी.इन पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगी कौन सी परीक्षा
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी कैलेंडर में बताया गया है कि स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा -2022, 21 दिसंबर से लेकर 3 जनवरी के बीच अलग-अलग तारीख पर आयोजित की जायेगी। वहीं झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2021 की तारीख का भी ऐलान आयोग द्वारा कर दिया गया । यह परीक्षा 21, 22, 28 औक 29 जनवरी 2023 को आयोजित की जायेगी। झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2022 की परीक्षा 5 फरवरी 2023 के होगी। इसके अलावा झारखंड तकनीकी / विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2022, 12 फरवरी 2023 को होगी।