Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»विधायक अनूप सिंह की मां ने कहा : भगवान सब देख रहे, समर्थकों को कराया शांत
    Jharkhand Top News

    विधायक अनूप सिंह की मां ने कहा : भगवान सब देख रहे, समर्थकों को कराया शांत

    adminBy adminNovember 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह के ढोरी स्थित आवास पर शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी हुई। जैसे ही इसकी जानकारी समर्थकों को मिली वे विधायक के आवास पर जुटने लगे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    समर्थकों की लगातार नारेबाजी देख विधायक जयमंगल की मां रानी सिंह बाहर आई, और समर्थकों को शांत रहने को कहा। उन्होंने कहा कि इस तरह से हल्ला गुल्ला ना करें अंदर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। अधिकारीगण अपना काम कर रहे हैं। परिवार के सदस्य सभी ठीक-ठाक हैं। सब कुछ आराम से चल रहा है। इसलिए आप लोग शोर ना करें। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र बाबू की 50 साल की राजनीतिक विरासत है। यहां जो राजेंद्र बाबू की मूर्ति लगी हुई है, वह सब कुछ देख रहे हैं। भगवान पर भरोसा रखें वे सब ठीक करेंगे। इसलिए आप चिंता ना करें और शांति बनाए रखें। बता दें कि शुक्रवार सुबह सात बजे से ही जयमंगल के आवास पर आईटी रेड हुई। सात घंटे बाद आयकर अधिकारी जयमंगल के आवास से निकले और इनोवा गाड़ी पर सवार होकर चले गए। पूछे जाने पर अधिकारियों ने कुछ नहीं कहा। अभी कुछ और भी आईटी के अधिकारी अंदर हैं और जांच चल रही है।

    धरना पर बैठे कार्यकर्ता
    रेड के दौरान विधायक के आवास के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ता धरना पर बैठ गए, लगातार नारेबाजी करते रहे। इस दौरान वे भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। समर्थकों की भीड़ को देखते हुए बेरमो थाना प्रभारी सहित आसपास के थाना प्रभारी जवानों के साथ मौके पर कैंप कर रहे हैं। इससे पहले छापेमारी करने गयी आईटी की टीम की गाड़ी पर बीजेपी का स्टीकर लगा हुआ दिखा जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। यह गाड़ी विधायक अनूप सिंह के आवास में छापेमारी करने गये अधिकारियों को लेकर गयी थी।

    हटाया गया स्टीकर
    जेएच01 एल 5626 नंबर की इनोवा गाड़ी पर बीजेपी का स्टीकर लगा हुआ था। चर्चा होने के बाद आनन-फानन में स्टीकर निकाला गया। लेकिन इससे पहले कई लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जो वायरल हो गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहमारे विधायकों के घर आईटी नहीं, भाजपा के पदाधिकारियों ने छापेमारी की, वे बीजेपी की गाड़ियों से पहुंचे थे : हेमंत सोरेन
    Next Article दक्षिण कोरिया का दावा- खदेड़ दिए उत्तर कोरिया के 180 लड़ाकू विमान
    admin

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version