रांची। झारखंड जनता दल यूनाइटेड सूबे में संगठन की मजबूती को लेकर रणनीति बनाने में जुट गयी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने 16 अक्टूबर को राज्यस्तरीय सम्मेलन में कार्यकतार्ओं को संबोधित किया था।

अब राज्य में सांगठनिक चुनाव संपन्न कराने के लिए अनिल सिंह को राज्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इस बाबत संगठन के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी सह राज्यसभा सांसद अनिल प्रसाद हेगड़े ने उनकी नियुक्ति की है। इसकी जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो को भी दी गयी है। उक्त जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने दी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version