रांची। प्रदेश कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत तीन नवंबर से पलामू प्रमंडल से होगी। तीन नवंबर को लातेहार, चार नवंबर को पलामू, पांच नवंबर को गढ़वा और छह नवंबर को लोहरदगा में पदयात्रा का कार्यक्रम तय किया गया है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सुबोधकांत सहाय, जिलों के प्रभारी व संयोजक शामिल होंगे। विधायकों को भी इस यात्रा में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि राज्य में भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत खूंटी जिला से हो चुकी है। त्योहार की वजह से अभियान की गति धीमी पड़ गयी थी। अब फिर इसको गति प्रदान किया जा रहा है। राज्य के सभी जिलों व विधानसभा में 15 दिसंबर तक पदयात्रा का कार्यक्रम चलेगा। इसको लेकर रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। पलामू प्रमंडल के बाद संथाल परगना प्रमंडल में भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी। झारखंड के महान विभूतियों की प्रतिमा से इसकी शुरूआत होगी। कांग्रेसजन प्रतिदिन 10 किलोमीटर तक की यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा समय की मांग है, क्योंकि महंगाई, जीएसटी, बेरोजगारी व सामाजिक ध्रुवीकरण भारत की एकता में सेंध लगा रहा है। धर्म, जाति व भाषा के नाम पर समाज को बांटा जा रहा है। हम इस यात्रा के माध्यम से लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि संविधान, लोकतंत्र व देश खतरे में है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



