आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड में आज कई षड्यंत्रकारी लोग पनडुब्बी से बाहर निकलने वाले हैं। हम उन्हें खत्म करने की तैयारी कर रहे हैं। बस आप लोगों का साथ मिलता रहेगा, तो हम इन सभी को पूरी तरह से खत्म कर देंगे। उन्हें पता है कि हेमंत सोरेन पांच साल का कार्यकाल पूरा कर लेते हैं, तो वह सभी को राज्य से बाहर धकेल देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि झारखंड के अनुसूचित जाति, जनजाति, दलित, अल्पसंख्यक सभी लोगों को एकजुट होना होगा। भाजपा का नाम लिये बिना हेमंत सोरेन ने कहा कि जिन लोगों ने 20 साल सत्ता का सुख भोगा, उन्होंने राज्य निर्माण के बाद झारखंड को और पीछे धकेल दिया। 20 साल का कार्यकाल काफी दर्दनाक रहा है। हमारी सरकार किसान, युवा, दलित के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री बुधवार को अपने आवास पर पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा के पार्टी में शामिल होने के मौके पर बोल रहे थे। गांडेय से भाजपा के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा सहित कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झामुमो का दामन थाम लिया। सीएम आवास में उनको पार्टी की सदस्यता दिलायी गयी। झामुमो की सदस्यता लेने के बाद जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड की शान हैं। उन्होंने कहा कि आज हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड का विकास हो रहा है।
कुछ षड्यंत्रकारी पनडुब्बी से बाहर निकलने का काम कर रहे, हम खत्म करने की कर रहे तैयारी: हेमंत सोरेन
Related Posts
Add A Comment