नई दिल्ली। गायों के कल्याण के लिए समर्पित एक अग्रणी संगठन भारतीय गौ क्रांति मंच ने राष्ट्र-माता प्रतिष्ठा आंदोलन के हिस्से के रूप में एक महत्वपूर्ण सम्मेलन की घोषणा की है।

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया परिसर में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारतीय गौ क्रांति मंच के संस्थापक गोपाल मणि महाराज ने कहा कि उनकी संस्था गाय को सम्मानित करना चाहती है, गाय काे एक राष्ट्र माता के रूप में मान्यता दिलाने को पक्षधर है। इसके लिए सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है।

उन्होंने बताया कि गाेप-अष्टमी के शुभ अवसर पर 20 नवंबर को नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में इस सम्मेलन का आयाेजन होगा। यह सम्मेलन शंकराचार्यों के समर्थन से राष्ट्र-माता गौ मंगलम अभियान समिति और राष्ट्र-माता प्रतिष्ठा आंदोलन में भारतीय गौ क्रांति मंच के माध्यम से होगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version