Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»पराली जलाने की घटना को रोकने में आम आदमी पार्टी विफल: शहजाद पूनावाला
    राजनीति

    पराली जलाने की घटना को रोकने में आम आदमी पार्टी विफल: शहजाद पूनावाला

    adminBy adminNovember 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिवाली के दो दिन बाद फिर से दिल्ली का प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। इस पर राजनीति भी चरम पर है। जहां एक ओर आम आदमी पार्टी इसके लिए दिवाली पर फोड़े गए पटाखों को जिम्मेदार ठहरा रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी को हिंदू विरोधी करार दिया है।

    भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी पर कई सवाल दागे । उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि दिवाली से दस दिन पहले कौन से पटाखे चलाए गए थे, जब दिल्ली का एक्यूआई 600 के पार चला गया था। अब आने वाले दस दिनों में भी यही हाल हो सकता है, उसके लिए भी क्या हिन्दू के पर्व जिम्मेदार होंगे? उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में पंजाब में पराली जलाने की करीब 2600 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जो सीधे-सीधे सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। आम आदमी पार्टी की सरकार पराली जलाने की घटना को रोकने में नाकाम है तो त्योहारों पर ठीकरा फोड़ रही है। इनकी पार्टी में हिन्दू विरोध का ऐसा डीएनए है, जो हर बात के लिए त्योहारों को जिम्मेदार ठहरा देते हैं।

    शहजाद पूनावाला ने कहा कि सिर्फ अरविंद केजरीवाल सरकार की नाकामी के वजह से दिल्ली गैस का चैंबर बनी है। साल 2018 में अरविंद केजरीवाल प्रदूषण के लिए पंजाब में पराली जलाने को मुख्य कारण बताते थे। पिछले दो दिनों में ही पंजाब में पराली जलाने के करीब 2600 मामले सामने आए हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने इसे रोकने के लिए क्या किया? दिल्ली में प्रदूषण के मुख्य कारण आंतरिक भी हैं। वाहन प्रदूषण और धूल को नियंत्रित करने के लिए क्या किया गया? आज एक्यूआई का स्तर 450 के पार है। आज कौन सी दिवाली जिम्मेदार है?

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद के केंदुआ मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
    Next Article बालू माफिया की गाड़ी ने पुलिस टीम को रौंदा, दारोगा की मौत, पुलिसकर्मी घायल
    admin

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version