रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को रांची के हटनिया तालाब छठ घाट पर परिजनों के साथ पहुंचे। मजदूरी करनेवाले मनोज शाह और वेटर का काम करनेवाले मनोज कुमार के परिजनों के संग अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। छठ घाट पहुंच कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और आशीर्वाद लिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि त्योहार ही हैं, जो लोगों के उत्साह और आस्था को एक दूसरे से जोड़ कर रखते हैं। विभिन्न तालाबों में लोग भगवान भास्कर को अर्घ्य दे रहे हैं। इसकी तैयारी बहुत पहले से शुरू हो गयी थी। मुझे लगता है, जो मंजर छठ में चार दिनों तक रहता है, वह 12 महीने रहे। सीएम ने कहा कि छठ महापर्व असीम आस्था, पवित्रता, आत्मानुशासन, स्वच्छता और प्रकृति पूजा का प्रतीक है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



