रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारत सरकार के सड़क, परिवहन एवम राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की तथा उत्तराखंड टनल में झारखंड के 15 मजदूरों के सकुशल बाहर निकाले जाने के संबंध में बात की। साथ ही मजदूरों के परिजनों की चिंता से अवगत कराया।

मरांडी ने कहा कि झारखंड से बड़े पैमाने पर मजदूर बाहर के राज्यों में मजदूरी करने जाते हैं। ऐसे हादसों से परिजनों के साथ बाहर जाकर कमाने वाले मजदूरों के परिजनों की चिंता बढ़ जाती है। मरांडी ने कहा कि कई ऐसे मजदूर हैं, जिनके माता पिता दिव्यांग हैं। घर में उनके सिवा कोई कमाने वाला नहीं है। ऐसे माता-पिता और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। फंसे मजदूर के घरों में में इस वर्ष दीपावली छठ जैसे त्योहार नहीं मनाए गए। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे दिन बीत रहे परिजन हताश और भयभीत हो रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार एवं उत्तराखंड सरकार की देखरेख में चल रहे बचाव कार्य की जानकारी ली।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version