रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को हेमंत सरकार को घेरते हुए एक कविता एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने “अपराधियों को एतबार है लेकिन जनता बोले-भ्रष्टाचारी हेमंत सरकार है” की टाइटल से इसे पोस्ट किया है।

मरांडी ने कहा है कि झारखंड में चल रही सरकार में विधि व्यवस्था खत्म हो गई है। राज्य की पुलिस की अकर्मण्यता और अपराधियों के खौफ से जनता थर्रा रही है। अपहरण, लूट, बलात्कार और हत्या के डर से मां-बहनें डर के साए में जीने को मजबूर हैं। भय के जिस माहौल को झारखंड में खड़ा किया गया है वह राज्य की जनता के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक हो गया है। हेमंत सोरेन की सरकार में पुलिस का भय अपराधियों के मन से खत्म हो गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version