Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»स्वास्थ्य मित्र बनकर इलाज में मदद कर रही है बेगूसराय की जीविका दीदियां
    Breaking News

    स्वास्थ्य मित्र बनकर इलाज में मदद कर रही है बेगूसराय की जीविका दीदियां

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 4, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। जीविका दीदियां ना केवल स्वरोजगार के माध्यम से परिवार, समाज और देश को आत्मनिर्भर बना रही है। बल्कि, समाज को सकारात्मक सहयोग भी कर रही हैं।जीविका के ऐसे ही एक प्रयास से सदर अस्पताल में दूर-दराज इलाके से आने वाले मरीजों को सदर अस्पताल में भटकना नहीं पड़ रहा है। यहां संचालित हेल्पलाइन नंबर 6203745415 से घर बैठे पूरी जानकारी मिल रही है।

    घर बैठे मरीज के परिजन सदर अस्पताल के ओपीडी (वाह्य मरीज विभाग) खुला है कि नहीं, किस विभाग में कौन से डॉक्टर मरीज को देख रहे हैं, उसकी जानकारी मिल रही है। इसके साथ ही इलाज के निबंधन के लिए नंबर लगाने के लिए भी हेल्पलाइन का उपयोग कर रहे हैं। इससे दूरदराज से सदर अस्पताल आने वाले लोगों को निराशा हाथ नहीं लगती है। इससे मरीज एवं उनके परिवार बिचौलियों से बचते हैं तथा उनके समय एवं पैसे की भी बचत हो रही है।

    घर बैठे कराया जाता है निबंधन :
    आंकड़े को देखें तो 25 मार्च से 31 अक्टूबर तक 5376 जीविका दीदियों ने घर बैठे (फोन कॉल द्वारा) इलाज के लिए सदर अस्पताल में निबंधन कराया है। वहीं, 3523 गैर जीविका दीदियों-अन्य लोगों ने हेल्पलाइन के माध्यम से अपना निबंधन कराया है। कुल 9198 लोगों ने ओपीडी सेवा एवं 531 लोगों ने आईपीटी सेवा का लाभ हेल्पलाइन के माध्यम से लिया है। इसके साथ ही औसतन 50 से ज्यादा लोग विभिन्न तरह की जानकारी हेल्पलाइन के माध्यम से प्रत्येक दिन लेते हैं।

    हेल्प लाइन नंबर से मिल रही है मदद :
    इस हेल्पलाइन को सदर अस्पताल में जीविका दीदी द्वारा संचालित किया जा रहा है और वे यहां आने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दे रही हैं। सदर अस्पताल में मरीजों की मदद के लिए जीविका हेल्प डेस्क का संचालन किया जा रहा है। इसी साल 25 मार्च को सदर अस्पताल में जीविका स्वास्थ्य सहायता की शुरुआत की गई। हेल्प डेस्क में कार्यरत दीदियों को पटना एम्स के विभागों की जानकारी, कार्यप्रणाली एवं मरीजों से बातचीत करने की जानकारी लेने एवं देने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

    बिचौलियों से बच रहे हैं मरीज :
    जीविका का यह केंद्र उम्मीद की किरण है। सहायता केंद्र में कार्यरत स्वास्थ्य मित्र लोगों के लिए परामर्शदात्री का काम कर रहे हैं। मरीज गीता देवी एवं रामप्रवेश पासवान ने बताया कि यह पहल मरीजों को भटकने से बचा रही है। इससे ना केवल अस्पताल में आसानी से सेवा मिल रही है, बल्कि बिचौलियों के चक्कर में फंसने से लोग बच रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से सदर अस्पताल में इलाज को आने वाले मरीजों तथा स्वजन को समुचित सलाह देकर मदद दी जा रही है।

    अब नहीं करना पड़ता है भाग-दौड़ का सामना :
    जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अविनाश कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों के लिए शहर के बड़े अस्पतालों में इलाज कराना काफी मुश्किल भरा होता है। बीमारियों की जांच से लेकर इलाज करवाने एवं दवाइयों की उपलब्धता के लिए काफी भाग-दौड का सामना करना पड़ता है। इन परेशानियों को दूर करने के लिए बिहार के चिन्हित मेडिकल कॉलेजों एवं जिला अस्पतालों में जीविका हेल्प डेस्क यानी ‘जीविका स्वास्थ्य सहायता केंद्र’ की परिकल्पना की गई है।

    सहायता के लिए तत्पर रहते हैं स्वास्थ्य मित्र :
    अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले परिवारों को सहायता किया जाता है। इस हेल्प डेस्क का संचालन स्थानीय संकुल स्तरीय संघ द्वारा किया जा रहा है। संबंधित अस्पतालों में संकुल स्तरीय संघ द्वारा ‘स्वास्थ्य सुविधा केंद्र’ में स्वास्थ्य मित्र को तैनात किया गया है। स्वास्थ्य मित्र अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले गरीब परिवारों को आवश्यक परामर्श एवं अन्य प्रकार का सहयोग करते हैं। जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़े किसी परिवार के अस्पताल आने की स्थिति में उनका सहयोग किया जाता है।

    बेहतर समन्वय से हो रहा है समुचित इलाज :
    चिकित्सक के परामर्श के आधार पर बीमार व्यक्ति की जांच, आवश्यकतानुसार रक्त एवं ऑक्सीजन की उपलब्धता, दवा और भोजन आदि सुविधा दिलवाने में सहयोग प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक, नर्स, एएनएम, रेडियोलॉजी एवं पैथोलॉजी कर्मी, पंजीयन कर्मी तथा अन्य कर्मियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाता है। जिससे मरीजों का बेहतर इलाज हो सके। भर्ती मरीजों की नियमित तौर पर जानकारी लेने के अलावा तमाम प्रकार की सहायता की जा रही है।

    मरीजों को नहीं भटकना पड़ता है इधर-उधर : गिरिराज सिंह
    केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जीविका के इस अभिनव प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा है कि इससे सदर अस्पताल में मरीजों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ता है। इस हेल्प डेस्क से आम मरीजों को इलाज में काफी मदद मिल रही है। हेल्प डेस्क का संचालन अधिकार जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ मटिहानी द्वारा किया जा रहा है। हेल्प डेस्क केंद्र पर जीविका दीदी सुबह छह बजे से रात्रि दस बजे तक दो पालियों में उपस्थित रहती हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकच्चा तेल 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
    Next Article विश्व कप से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, प्रसिद्ध कृष्णा प्रतिस्थापन के तौर पर भारतीय टीम में शामिल
    azad sipahi

      Related Posts

      नीतीश कैबिनेट की बैठक आज,शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करने पर लगेगी मुहर

      August 5, 2025

      बीएसईबी ने 9वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की

      August 5, 2025

      राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की 10 अगस्त से बिहार में शुरू हाेने वाली मतदाता अधिकार यात्रा स्थगित

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
      • गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version