Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- घोटाला ही उनका पर्याय है
    Breaking News

    सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- घोटाला ही उनका पर्याय है

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। आरआरटीएस परियोजना के लिए दिल्ली सरकार द्वारा 1100 करोड़ रुपये नहीं देने पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के परिप्रेक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से की गई सीधी टिप्पणी से जाहिर होता है कि अरविंद केजरीवाल न सिर्फ भ्रष्ट हैं बल्कि जनता विरोधी भी हैं। दिल्ली सरकार को आरआरटीएस परियोजना के लिए 1,100 करोड़ रुपये देने थे लेकिन आज तक एक भी पैसे नहीं दिए। अब कोर्ट ने उन्हें एक हफ्ते का समय दिया है। उन्होंने कहा कि संविधान की व्यवस्था को तार तार करने वाले का नाम केजरीवाल है। उन्होंने कहा की दिल्ली की जनता देख रही है, वे घोटाले के पर्याय हैं।

    गौरव भाटिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से सवाल किया है कि एक आम जनता के प्रोजेक्ट के लिए आप की सरकार के पास रुपये नहीं हैं लेकिन विज्ञापन के लिए करोड़ों रुपये हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है की अगर एक हफ्ते के अंदर दिल्ली सरकार अपना योगदान नहीं करती है तो उसके विज्ञापन का बजट जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब अरविंद केजरीवाल की सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। केजरीवाल ने संविधान की व्यवस्था को तार तार कर दिया है।

    उन्होंने अरविंद केजरीवाल को चेतावनी दी कि वे सुधर जाएं, नहीं तो अगली बार दिल्ली की जनता उन्हें मुख्यमंत्री तो क्या विधायक भी नहीं बनाएगी। यंग इंडिया पर ईडी द्वारा की गई कार्रवाई पर गौरव भाटिया ने कहा कि गांधी परिवार सबसे भ्रष्टतम परिवार है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यपाल ने उत्कृष्ट विधायक, कर्मियों सहित अन्य को किया सम्मानित
    Next Article योगी आदित्यनाथ बोले- वोट बैंक के नाम पर अराजकता फैला रही कांग्रेस सरकार
    azad sipahi

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version