Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»योगी आदित्यनाथ बोले- वोट बैंक के नाम पर अराजकता फैला रही कांग्रेस सरकार
    Breaking News

    योगी आदित्यनाथ बोले- वोट बैंक के नाम पर अराजकता फैला रही कांग्रेस सरकार

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जोधपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां कहा कि वोट बैंक के नाम पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार अराजकता फैला रही है। राजस्थान में मौजूदा सरकार सुरक्षा नहीं दे सकती और ना ही गरीबों का कल्याण कर सकती है। वे यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में महामंदिर मटकी चौराहा पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

    अपने करीब तीस मिनट के संबोधन में योगी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में वोट बैंक के लिए अराजकता फैलाई जा रही है। गरीबों का कल्याण नहीं हो रहा है। विकास की योजना भी कभी लागू नहीं हो सकतीं है। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर जुलूस पर रोक लगाई जाती है। यह सरकार कर्फ्यू वाली और दंगों वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि आस्था का सम्मान डबल इंजन की सरकार बीजेपी सरकार है और वहीं कर सकती है। प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार के राज में पेपर लीक होना आम बात है, सरकार का पेपर माफिया पर कोई अंकुश नहीं है।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 500 वर्षों के बाद रामलला अपनी जगह पर विराजमान होंगे और प्रधानमंत्री मोदी अपने हाथों से मंदिर का भव्य उद्घाटन करेंगे। उन्होंने जनसभा में आमजन से अपील की कि वे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. महेंद्रसिंह राठौड़, अतुल भंसाली और देवेंद्र जोशी को विजयी बनाएं और जोधपुर का विकास कराएं।

    उन्होंने सभा स्थल पर पहुंचने पर सरदारपुरा प्रत्याशी डॉ. महेंद्रसिंह राठौड़, शहर विधानसभा सीट के प्रत्याशी अतुल भंसाली एवं सूरसागर सीट के प्रत्याशी देवेद्र जोशी को जीत का आशीर्वाद भी दिया। सभास्थल पर जाने से पहले योगी आदित्यनाथ विशेष विमान से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां केेंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अगवानी की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- घोटाला ही उनका पर्याय है
    Next Article यंग इंडिया पर ईडी की कार्रवाई पर भाजपा हमलावर, कहा- गांधी परिवार अपने पापों की कीमत चुकानी होगी
    azad sipahi

      Related Posts

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारतीय मूल के डॉ. श्रीनिवास मुक्कमाला चुने गए अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी फिसले
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
      • मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version