Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अवैध खनन मामले में जांच के लिए साहिबगंज पहुंची CBI
    Top Story

    अवैध खनन मामले में जांच के लिए साहिबगंज पहुंची CBI

    adminBy adminNovember 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। साहिबगंज जिले में अवैध खनन मामले की जांच करने सीबीआइ की टीम पहुंची गयी है। सीबीआइ की चार सदस्यीय टीम नींबू पहाड़ पर अवैध खनन की जांच करेगी। सीबीआइ की टीम शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कोर्ट और फिर एससी-एसटी थाना भी गयी। इसके अलावा वह इडी के प्रमुख गवाह विजय हांसदा और खनन में संलिप्त एसपी, डीसी और खनन पदाधिकारी से भी पूछताछ कर सकती है। गौरतलब है कि बीते 20 नवंबर को सीबीआइ ने नींबू पहाड़ पर अवैध खनन मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। सीबीआइ के डीएसपी कृष्ण कुमार सिंह को इस केस का आइओ बनाया गया है।

    इडी के बाद सीबीआइ ने दर्ज की प्राथमिकी
    सीबीआइ ने अपने एफआइआर में बरहेट के विधायक प्रतिनिधि और इडी केस में मुख्य आरोपी पंकज मिश्रा, कारोबारी विष्णु कुमार यादव, पवितर कुमार यादव, साहिबगंज जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजेश यादव, संजय कुमार यादव, बच्चू यादव, संजय यादव, सुवेश मंडल समेत अन्य को आरोपी बनाया है। सीबीआइ ने साहिबगंज जिले के मुफस्लि थाना में विजय हांसदा द्वारा दर्ज कोर्ट कंप्लेन और एसटी-एससी थाना में दर्ज केस 6/22 को टेकओवर किया है। झारखंड माइंस एंड मिनरल्स एक्ट, आर्म्स एक्ट और एसटी-एससी एक्ट की संगत धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

    र्हाकोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई जांच
    गौरतलब है कि झारखंड के साहिबगंज में हुए अवैध खनन की जांच सीबीआइ से कराने के लिए विजय हांसदा ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी। लेकिन बाद में विजय ने अपनी याचिका वापस लेने की कोशिश की थी, जिसके बाद हाइकोर्ट ने सीबीआइ को मामले में पीई दर्ज कर जांच का आदेश दिया था। अदालत ने सीबीआई को सभी पक्ष में जांच का आदेश दिया था, जिसके बाद सीबीआइ ने अवैध खनन से जुड़ा विजय हांसदा का केस टेकओवर कर लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटोक्यो ओलंपिक में भारत के कांस्य पदक ने मुझे प्रेरित किया : अमनदीप लाकरा
    Next Article संथाल के लिए झामुमो और भाजपा में खूब हो रहा झकझूमर
    admin

      Related Posts

      केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

      June 28, 2025

      संत अन्ना इंटर कॉलेज में पांच जुलाई से नए सत्र की होगी शुरुआत

      June 28, 2025

      झारखंड के उत्तरी-मध्यवर्ती जिलों में 29 को भारी बारिश की आशंका

      June 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
      • बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी
      • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
      • मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद
      • नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version