Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»अगले महीने दिल्ली जाएंगी मुख्यमंत्री ममता, पीएम संग मुलाकात
    राजनीति

    अगले महीने दिल्ली जाएंगी मुख्यमंत्री ममता, पीएम संग मुलाकात

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHNovember 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अगले महीने दिल्ली जाने वाली हैं। वहां उनकी मुलाकात पीएम मोदी के साथ भी होगी। यह जानकारी सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार सुबह दी है। उन्होंने बताया है कि 100 दिनों की रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का फंड रिलीज करवाने के लिए ममता का दिल्ली दौरा होगा। तृणमूल नेता ने बताया है कि दिसंबर महीने के तीसरे हफ्ते में ममता बनर्जी का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उनके साथ पार्टी के कई सांसद भी होंगे। मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने के लिए समय लेंगी और बंगाल के बकाए पर बातचीत करेंगी।

    इस बारे में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि ममता बनर्जी दबाव की राजनीति का सहारा ले रही हैं। वह जानती हैं कि अगले कुछ महीनों में देश में लोकसभा के चुनाव होने हैं। बंगाल के बकाए की मांग पर वह केंद्र को बार-बार कटघरे में खड़ा कर इसका राजनीतिक लाभ लेना चाहती हैं, लेकिन बंगाल के लोग जानते हैं कि मनरेगा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। जो लोग वास्तविक तौर पर मनरेगा में काम के लिए शामिल किए जाने चाहिए उन्हें शामिल नहीं किया गया है और केवल तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता उसमें काम करते हैं। 10 लोग काम करते हैं तो 30 लोगों की हाजिरी लगाकर रुपये उठाए गए हैं। नियम है कि केंद्र से राज्यों को मिलने वाले फंड का पूरा हिसाब कैग को भेजना पड़ता है, लेकिन बंगाल सरकार केंद्र से मिलने वाली राशि का हिसाब ही नहीं देती और गबन कर जाती है। इसलिए मनरेगा का फंड रुका हुआ है। भाजपा के नेता ने कहा कि ममता बनर्जी चाहती ही नहीं हैं कि मनरेगा में काम करने वाले लोगों का बकाया भुगतान हो। अगर वह ऐसा चाहतीं तो केंद्र ने उन्हें हिसाब भेजना के लिए कहा है। वह हिसाब भेज देतीं तो फंड रिलीज हो जाता लेकिन राज्य सरकार जानबूझकर नहीं भेज रही है ताकि लोकसभा चुनाव से पहले इस पर राजनीति की जा सके। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिलक्यारा सुरंग में बचाव अभियान में आई अड़चन दूर, ऑगर मशीन के लिए प्लेटफॉर्म दोबारा तैयार
    Next Article सिलक्यारा सुरंग में बचाव अभियान आखिरी पड़ाव पर, ड्रोन भी तैयार, आज का दिन अहम
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version