आइजोल। म्यांमार के चिन नेशनल आर्मी (सीएनए) नामक जातीय सशस्त्र संगठन ने अपने देश की सेना के साथ झड़पों के बीच पश्चिमी राज्य म्यांमार के सीमावर्ती शहर रिहखावदार पर पूर्ण नियंत्रण कर लिया है।

सीएनए ने चिन राज्य के फलाम टाउनशिप में स्थित उपशहर रिखावदार पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर भारत-म्यांमार सीमा पर अपनी पकड़ बढ़ा दी है। चिन नेशनल आर्मी और उसके सहयोगी बलों ने 13 नवंबर को भारत-म्यांमार सीमा पर झड़पों के बाद कई सैनिकों और सुरक्षा बलों के जवानों को जीवित गिरफ्तार कर लिया है, जबकि, कई सैनिकों को मार डाला है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version