Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दो दिन की गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार में लौटी तेजी
    Breaking News

    दो दिन की गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार में लौटी तेजी

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 2, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – निवेशकों को 1 दिन में 3.22 लाख करोड़ का मुनाफा

    नई दिल्ली। दो दिन की गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को एक बार फिर मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। दिन के पहले सत्र के दौरान मुनाफावसूली के चक्कर में बिकवाली का दबाव भी बना। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद खरीदारों ने बाजार में एक बार फिर लिवाली का जोर बना दिया। इसके बावजूद बाजार थोड़ी ही देर में संभलने में सफल रहा। दिन भर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.77 प्रतिशत और निफ्टी 0.76 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।

    आज के कारोबार में बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, रियल्टी और मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक खरीदारी होती रही। इसी तरह एफएमसीजी, एनर्जी, ऑटोमोबाइल, आईटी और बैंकिंग सेक्टर के शेयर भी मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। ब्रॉडर मार्केट में भी आज खरीदारी का जोर बना रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.20 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.97 प्रतिशत की उछाल के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

    आज बाजार की तेजी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब सवा तीन लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 313.44 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 310.22 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 3.22 लाख करोड़ रुपये का फायदा हो गया।

    आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 3,791 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,333 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए जबकि 1,312 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 146 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,132 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,496 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में और 636 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 28 शेयर बढ़त के साथ और 2 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 41 शेयर हरे निशान में और 9 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 442.07 अंक की मजबूती के साथ 64,033.40 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से थोड़ी ही देर में ये सूचकांक 611.31 अंक की छलांग लगा कर 64,202.64 अंक के स्तर पर पहुंच गया लेकिन इसके बाद मुनाफावसूली के चक्कर में बिकवाली शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आने लगी। दोपहर 12 बजे तक बिकवाली के दबाव के कारण ये सूचकांक ऊपरी स्तर से करीब 400 अंक लुढ़क कर 63,815.35 अंक के स्तर पर आ गया था। दिन के दूसरे सत्र में खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाया, जिसकी वजह से सेंसेक्स 489.57 अंक की मजबूती के साथ 64,080.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 130.85 अंक की मजबूती के साथ 19,120 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही शुरू हुई खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक भी 186.10 अंक की मजबूती के साथ 19,175.25 अंक के स्तर पर पहुंच गया। उसके बाद बिकवाली का दबाव बनने पर अगले दो घंटे के कारोबार में ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 111.10 अंक का गोता लगा कर 19,064.15 अंक के स्तर पर आ गया। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद खरीदारों ने एक बार फिर जोर लगाया, जिसके कारण निफ्टी 144.10 अंक की बढ़त के साथ 19,133.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    दिन भर के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से ब्रिटानिया 2.96 प्रतिशत, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 2.49 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 2 प्रतिशत, अपोलो हॉस्पिटल 1.89 प्रतिशत और आयशर मोटर्स 1.71 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। हीरो मोटोकॉर्प 1.30 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.85 प्रतिशत, बजाज ऑटो 0.49 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.31 प्रतिशत और ओएनजीसी 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलैंगिक समानता किसी भी समानता के लिए सर्वोत्कृष्ट : उपराष्ट्रपति
    Next Article क्रिप्टो करेंसी मार्केट में रौनक, बिटकॉइन 35 हजार डॉलर के पार
    azad sipahi

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

      June 12, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी फिसले

      June 12, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version