रांची। एचईसी सप्लाई ठेका मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने भाजपा नेता विनय जायसवाल से मिलकर उनका आभार जताया। उन्होंने कहा की सांसद संजय सेठ और भाजपा नेता विनय जायसवाल के अथक प्रयास से सभी एचईसी में कार्यरत लोगों को दीपावली जैसे पावन और रोशनी से जगमगाते पर्व को मनाने का मौका मिला। उन्होंने त्योहार से पहले 2 महीने का वेतन दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर भाजपा नेता जायसवाल ने कहा की एचईसी वापस पटरी पर आ जाएगा और तीव्र गति से आगे बढ़ेगा। एचईसी एशिया में हीं नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और लॉचिंग पेड बनाकर चांद और सूरज पर अपना पताका फहरा चुका है, उसकी इतनी दयनीय स्थिति है, यह पूरे देश के लिए विचार करने वाली बै। हम उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर आप इस बात को अवश्य रखेंगे, और उम्मीद है कि प्रधानमंत्री भी देशहित में एचईसी पर अवश्य ध्यान देंगे। इस मौके पर अध्यक्ष सुनील पांडे, उपाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी, महामंत्री उदय, और सदस्य सुजीत, सुमन,अजय शर्मा, मोहम्मद असलम पींकू,सुधीर चौधरी, शिवनारायण सिंह और घनश्याम ठाकुर मौजूद थे।